जुड़वा बेटियों को दें ये खूबसूरत से नाम, परफेक्ट हैं इनके अर्थ, देखें लिस्ट

बेटियों को घर की रौनक और शान कहा जाता है। जब इनका घर में आगमन होता है तो यही कहते हैं कि सुख समृद्धि और लक्ष्मी आई है। अगर आपके घर में जुड़वा बेटियां आई हैं तो आप उनके सुंदर नाम रख सकते हैं।
Lovely Baby Name

माता-पिता के लिए घर में किसी नन्हे मेहमान का आना ढेर सारी खुशियों का आगमन कहलाता है। सभी अपने घर की इन नन्ही खुशियों का खूब ख्याल रखते हैं और उनकी हर जरूरत को पूरा किया जाता है। बच्चों को क्या चाहिए उसके लिए कौन सी चीज परफेक्ट रहेगी इन सारी चीजों की खूब तैयारी की जाती है।

एक बच्चा ही जहां पूरे घर को खुशियों से भर देता है, तो वही जब जुड़वा होते हैं तो यह खुशियां भी डबल हो जाती है। बच्चों के आने के पहले से बहुत सारी तैयारियां की जाने लगती है और उनके लिए सुंदर-सुंदर नाम भी ढूंढे जाने लगते हैं। अगर आपके घर में दो नन्हे मेहमान आए हैं या फिर आने वाले हैं तो आप उनके लिए कोई ना कोई नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

जुड़वा बेटियों के लिए नाम (Lovely Baby Name)

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं। जिस घर में वह रहती हैं वहां हमेशा खुशी और खुशहाली छाई रहती है। अगर आपने भी नन्ही बेटियों का स्वागत किया है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी खूबसूरत नाम लेकर आए हैं जिन पर आप उनका नामकरण कर सकते हैं। चलिए यह नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

आलेख्या और लेख्या

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी जुड़वा बेटियों को दे सकते हैं। आलेख्या नाम का अर्थ पेंटिंग और तस्वीर होता है। वहीं लेख्या का अर्थ दुनिया कहलाता है।

पावनी और अमनी

यह दोनों ही बहुत सुंदर नाम है जो आप अपनी नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं। अमनी का अर्थ वसंत ऋतु और व्यवहारिक व्यक्ति होता है। वहीं पावनी का अर्थ शुद्ध, सत्य और पवित्र होता है।

आर्या और शौर्य

यह बहुत ही प्यारा सा नाम है जो नन्ही परियों के लिए बेस्ट रहेगा। आर्य नाम माता पार्वती के आने को नाम में से एक है। वही शौर्या का मतलब बहादुरी, साहस और ताकत होता है।

सुष्मिता और अस्मिता

यह दो नाम भी आप अपनी नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं। अस्मिता का अर्थ आत्म सम्मान और गर्व होता है। वहीं सुष्मिता का अर्थ आकर्षक और सुंदर मुस्कान होता है।

अपर्णा और अंजना

यह बहुत ही प्यारे नाम है जो बेटियों के लिए बेस्ट रहेंगे। अपर्णा देवी पार्वती के अनेकों नाम में से एक नाम है। वहीं अंजना का संबंध हनुमान जी की माता अंजलि से जुड़ा हुआ है। इस नाम का दूसरा अर्थ काजल भी होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews