महाशिवरात्रि: भगवान शिव का पसंदीदा “बेलपत्र”, आपको को आएगा खूब पसंद, जाने इसके फायदे..

महाशिवरात्रि: भगवान शिव का पसंदीदा “बेलपत्र”, आपको को आएगा खूब पसंद, जाने इसके फायदे..

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। “बेलपत्र” भगवान शिव का बहुत पसंदीदा है। यह महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव जी पर अर्पित किया जाता है, लेकिन यह पूजा में ही काम नहीं आता, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद जगत में बेलपत्र एक औषधी माना जाता है, जो सेहत के फायदेमंद साबित हो सकता है। बेलपत्र सिर्फ बड़ों के लिए लाभकारी होता है, बल्कि बच्चों में भी बच्चों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यदि बच्चे को दस्त की समस्या हो या फिर उनके पेट में कीड़े होने की समस्या हो, तो बेलपत्र का रस पिलाने से यह समस्या खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़े… सिर्फ ब्यूटी के लिए नहीं हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है पपीता..

आजकल के लोगों में हृदय रोग की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है, तो आपको बता दें कि बेलपत्र का सेवन ह्रदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। बेलपत्र का काढ़ा बनाकर पीने से हृदय मजबूत होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। श्वास रोगियों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि कोई व्यक्ति मुंह में होने वाले छाले से परेशान हो, तो इन पत्तियों को मुंह में रखकर चबाने से छाले ठीक हो जाते हैं।

यह भी पढ़े… LIC के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना! जल्द ही खत्म होगी LIC पॉलिसी को पैन से जोड़ने की तारीख

आजकल बवासीर भी एक आम बीमारी बन चुकी है, जो काफी तकलीफ देने वाली होती है। आयुर्वेद के मुताबिक यदि बेल की जड़ का  गोदा पीसकर बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर, उसका चूर्ण बनाकर पानी के साथ सेवन किया जाए, तो बवासीर के दौरान काफी आराम मिल सकता है। कोरोना महामारी के समय तो लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से डर ही जाते हैं, लेकिन बेलपत्र इस समय भी आपके काफी काम आ सकता है, बेलपत्र के रस को शहद में मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं ठीक हो जाती हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews