किचन में रखी इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर तैयार करें हेयर मास्क, दोगुनी स्पीड से होगी बालों की ग्रोथ

बाल के टूटने ड्राइनेस की समस्या डेंड्रफ की समस्या और हेयर ग्रोथ को लेकर हो रही चिंता को दूर करने के लिए आप ग्रीन टी और हल्दी को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं।
Mask For Hair Fall

Mask For Hair Fall : इन दिनों बालों का झड़ना बेहद आम बात है। खासकर महिलाएं हेयर टूटने की समस्या से काफी ज्यादा परेशान हो चुकी हैं। इसकी मुख्य वजह स्ट्रेटनिंग, बालों में हिट देकर हेयर स्टाइल करवाना, गलत डाइट और बालों की सही तरीके से केयर न करना है। इन सारी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं मार्केट में उपलब्ध तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसका उन्हें खासा असर देखने को नहीं मिलता। इसके अलावा, कई बार इसका उल्टा रिएक्शन भी देखने को मिलता है। जिससे डैंड्रफ और ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही हेयर ग्रोथ रुक जाता है।

आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से बालों की हेल्थ को सही किया जा सकता है। यह अमूमन हर किसी के किचन में उपलब्ध है। इसके लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करने की भी जरूरत नहीं है।

हल्दी और ग्रीन टी का हेयर मास्क

बाल के टूटने ड्राइनेस की समस्या डेंड्रफ की समस्या और हेयर ग्रोथ को लेकर हो रही चिंता को दूर करने के लिए आप ग्रीन टी और हल्दी को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो बालों की जड़ों तक जाकर डैंड्रफ को कम करने में मददगार होता है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को झड़ने से रोकता है। इसके अलावा, स्कैल्प पर जमी गंदगी और तेल को हटाकर बालों की जड़ी को मजबूत करता है। वहीं, ग्रीन टी में कैटेचिन होता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन B, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे हेयर ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही यह मॉइश्चराइजर का काम करता है, जिससे ड्राइनेस की समस्या भी कम होती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको 1 चम्मच हल्दी पाउडर को 2 कप ग्रीन टी में एक चम्मच नारियल तेल के साथ मिलना है।
  • फिर इसे बालों और स्कैल्प पर लगाना है।
  • इस मिश्रण को लगाने के बाद कम-से-कम 30 मिनट के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को अच्छे से वॉश कर लें।
  • यह मास्क बालों की जड़ों को पोषण देगा।
  • साथ ही डेंड्रफ की समस्या खत्म होगी।

इतने बार करें इस्तेमाल

आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 दिन कर सकते हैं। इससे बालों की हेयर ग्रोथ बढ़ेगी। साथ ही यह मजबूत भी होगा। हर कोई आपके काले, लंबे और घने बालों का राज पूछेगा। यह बिल्कुल बजट फ्रेंडली हेयर मास्क है, जिसके लिए आपको ज्यादा रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews