आज ही घर पर बनाएं सूप और करें अपना वेट लॉस, जानें सही तरीका

आज ही घर पर बनाएं सूप और करें अपना वेट लॉस, जानें सही तरीका

Lifestyle News: सर्दियों के सीजन में सूप बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। बच्चे क्या बूढ़े सभी इसे बड़े चांव से पीते है। सूप कई तरह की सब्जियों से बनाया जाता है इसलिए ये हेल्थ के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। सूप में मौजूद पोषक तत्व वजन कम करने में आपकी बहुत मदद करते है।

वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन अगर आप वजन घटाने के लिए सूप को लंबे समय से पी रहे हैं और आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आप कुछ न कुछ मिस्टेक्स कर रहे हैं। चलिए आपको ऐसी ही आपकी कुछ गलतियां बताते हैं जो आप अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान करते हैं।

इन गलतियों को वेट लॉस जर्नी के दौरान करने से बचें

सूप को मील से न करें रिप्लेस

कई लोग वजन कम करने के लिए अपने मील को सूप से पूरी तरह रिप्लेस कर देते हैं। इस कारण शरीर में जरूरी न्यूट्रीएंट्स पहुंच नहीं पाते हैं। इससे आपकी वेट लॉस जर्नी भी अफेक्ट हो सकती है, यह गलती करने से बचें। अगर आप नेचुरल तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो एक बैलेंस डाइट को फॉलो करें।

सूप पर पूरी तरह न रहें निर्भर

कुछ लोग जल्दी वेट लॉस के चक्कर में सूप पर पूरी तरह डिपेंड हो जाते हैं। वे ब्रेकफास्ट,लंच, डिनर सभी समय सिर्फ सूप का ही सेवन करते हैं। यह सच है कि सूप कैलोरी कम करता है लेकिन अगर शरीर में जरूरी कैलोरी नहीं पहुंचेगी तो शरीर अपनी नेचुरल प्रोसेस भी नहीं कर पाएगा। पूरी तरह सूप शामिल करने से आपकी बॉडी को एनर्जी नहीं मिल पाएगी और आप वेट लॉस की जगह वेट गेन कर लेंगे।

पैकेट वाले सूप पीने की न करें गलती

कई बार समय की कमी होने के कारण हम मार्केट से सूप खरीदकर पी लेते हैं, लेकिन ऐसा करना बिलुकल गलत है। मार्केट में मौजूद सूप के पैकेट्स में सोडियम सहित अन्य केमिकल्स होते हैं। यह केमिकल्स शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या पैदा कर सकते हैं। बाजार के पैकेट वाले सूप वेट लॉस में भी मदद नहीं करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews