होंठों के शेप को इन मेकअप टिप्स की मदद से बनाएं परफेक्ट, मिलेगा ब्यूटीफुल लुक

makeup tips

Makeup Tips: खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत होती है और इसके लिए वह कई तरह के तरीके भी अपनाती है। ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर होम रेमेडीज और मेकअप सब कुछ महिलाएं ट्राई करती हैं। चेहरा अच्छा लगे इसके लिए आंख से लेकर होंठ तक हर चीज का शेप सही होना जरूरी होता है। हालांकि, सभी के अंगों का आकार अलग-अलग होता है और सबको सब कुछ नेचुरली मिला है।

कई बार ऐसा होता है कि हमें लगता है कि हमारी आंख ऐसी होती या होंठ ऐसे होते तो अच्छा रहता। लेकिन आज हम आपको मेकअप के कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताते हैं जिसके जरिए आप अपने होठों को शेप दे सकती हैं। जिन लोगों के होंठ पतले हैं वह इन्हें बड़ा दिखाने के लिए खास तौर पर इन मेकअप टिप्स को अपना सकते हैं।

फॉलो करें ये टिप्स

  • सबसे पहले आपको अपने होठों को अच्छी तरह से साफ कर लेना है। इसके लिए आप मेकअप रिमूवर या फिर बेबी ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके बाद आपके होठों पर स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन बेस लगाना होगा। ध्यान रखें फाउंडेशन से अपने ऊपर और नीचे दोनों होंठों को अच्छी तरह कवर कर लें।
  • इसके बाद आपको कॉन्टूरिंग पेंसिल से अपने होठों को शेप देना होगा। इसके लिए आपके लिप लाइन के ऊपर एक लाइन बनानी होगी।
  • जब आपकी लाइन बनकर तैयार हो जाएगी तो जो लिपस्टिक आप लगाना चाहते हैं उसे लिप लाइन के अंदर लगा लें। आपको लिपस्टिक लिप लाइन से बाहर नहीं निकालना है।

ऐसे दें आकार

आप अपने होठों को जो आकार देना चाहती हैं तो इसके लिए कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चलिए हम बताते हैं कि किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-

  • अपने चेहरे के आकार के हिसाब से होंठों का आकार रखें। छोटे चेहरे पर ज्यादा मोटे होंठ अच्छे नहीं लगेंगे इसलिए इन्हें छोटा ही रखें।
  • अगर आपका चेहरा गोल है और होंठ पतले हैं तो इन्हें थोड़ा मोटा आकार दें।
  • जिन लोगों का चेहरा चौड़ा है और होंठ छोटे हैं उन्हें लंबे आकार के होंठ करना चाहिए।
  • जिनका चेहरा छोटा और होंठ बड़े हैं। वह होंठों के आकार को छोटा दिखाने की कोशिश करें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews