इस नए साल पर खुद से करें ये 4 वादे, करियर और रिश्ते बनेगा बेहतर

इस नए साल पर खुद से करें ये 4 वादे, करियर और रिश्ते बनेगा बेहतर

Mental Health Resolution : आजकल लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इतनी ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं कि उन्हें खुद के लिए जरा सा भी वक्त नहीं मिलता है। ऐसे में ऑफिस और परिवार की चिंता उनके हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बनती है। इससे दिमाग पर बहुत गहरा असर देखने को मिलता है। बता दें कि मेंटल हेल्थ आज कल सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। लोग काम करके फ्रस्ट्रेटेड हो जाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को बहुत बड़ा झटका लगता है। तो चलिए आज हम मेंटल हेल्थ से रिलेटेड आपको कुछ ऐसे रेजोल्यूशन बताएंगे जो आप नए साल पर कर सकते हैं क्योंकि चंद दिनों में नया साल आने वाला है। ऐसा माना जाता है कि नया साल नई उमंग लेकर आता है। ऐसे में आप खुद से कुछ ऐसे वादे करें जो आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाएगा। इसके साथ ही आप अपने करियर और रिश्ते पर फोकस कर पाएंगे।

पॉजिटिविटी

अगर आप अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस नए वर्ष एक वादा यह करें कि उन लोगों से दूर हो जाए जो की नेगेटिविटी से भरपूर हो। यदि आपको ऐसा फील होता है कि उनके पास बैठने से या फिर उनका व्यवहार आपके प्रति टॉक्सिक हो और वह आपको किसी भी चीज में सपोर्ट नहीं कर रहे हो और उनकी बातें आपके दिमाग में घूमती है, तो यह आपके स्ट्रेस को बढ़ा देती है। जिससे लाइफ में ऑटोमेटिक नेगेटिविटी आ जाती है। ऐसे में इन लोगों से दूरी बना लें।

नींद

यदि आप भरपूर 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो सावधान हो जाए और इस नए साल एक वादा करें कि आप समय पर सो जाएंगे क्योंकि नींद ना पूरा होने के कारण भी स्ट्रेस और एंजायटी बढ़ती है जो कि सीधे हमारे मेंटल हेल्थ को इफेक्ट करती है। इसलिए हमें प्रॉपर नींद लेनी चाहिए।

सेल्फ केयर

कई बार कुछ चीजों में व्यस्त होने के कारण या फिर दूसरों के कारण हुए हम खुद पर ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में हम अपनी चीज भूलते जाते हैं। दूसरों के लिए हम खुद को खो देते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा है तो आने वाले साल में आप खुद से यह वादा करें कि आप किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने लिए लाइफ को जिएंगे। खुद की फिटनेस, करियर पर ध्यान देंगे क्योंकि सेल्फ केयर बहुत ज्यादा ज्यादा जरूरी है, वरना इसका नुकसान खुद को ही झेलना पड़ता है।

प्रेजेंट में रहें

यदि आप बहुत ज्यादा दिमाग पर जोर डालते हैं और भविष्य की चिंता में डूबे रहते हैं तो इस आदत को जितनी जल्दी हो सके छोड़ दे। प्रेजेंट को जीना सीखें क्योंकि कई बार जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेने पर भी हमारा दैनिक जीवन प्रभावित होता है। इससे बचाव के लिए नए साल पर आप इसे एक महत्वपूर्ण रेगुलेशन मान सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews