आज बिना टमाटर के बनाएं ये सब्जियां, थाली में लगेगा स्वाद का तड़का

Food recipe without Tomato

Food recipe without Tomato: देशभर में टमाटर के जो दाम आसमान छू रहे हैं उससे तो सभी लोग वाकिफ हैं। गृहणियों की रसोई से जहां टमाटर गायब हो चुका है, तो वही रेस्टोरेंट और होटल वालों ने भी ग्राहकों से बिना टमाटर के व्यंजन परोसने की बात पर हाथ जोड़ लिए हैं।

टमाटर एक ऐसी चीज है जो किसी भी सब्जी और व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। या यह कहें कि रोजमर्रा की जिंदगी में अगर टमाटर ना हो तो सब्जियों का स्वाद ही चला जाएगा। आप भी टमाटर के बढ़े हुए भाव के चलते इसके बेहतरीन स्वाद को मिस कर रहे हैं और इस सोच में है कि आखिरकार क्या बनाना चाहिए तो आज हम आपको कुछ ऐसी स्वादिष्ट सब्जियों की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप बिना टमाटर के बना सकते हैं।

आलू मटर

आलू मटर की सब्जी बड़े हो या बच्चे बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। बिना टमाटर के इस सब्जी को स्वादिष्ट तरीके से बनाया जा सकता है। खटाई का स्वाद लाने के लिए आपस इसमें अमचूर या टाटरी का प्रयोग कर सकते हैं।

भिंडी की सब्जी

भिंडी लगभग सभी लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है। यह एक हरी सब्जी है और इसे बनाने में टमाटर की आवश्यकता नहीं पड़ती है। अगर आप चाहे तो अलग स्वाद लाने के लिए इस सब्जी में आलू मिक्स कर सकते हैं और प्याज-लहसुन से भी इसका स्वाद बेहतरीन लगता है। भिंडी में नींबू निचोड़ कर खाने से इसका स्वाद शानदार लगता है।

भरवां बैंगन

टेस्टी भरवां बैंगन बिना टमाटर के शानदार तरीके से तैयार किया जा सकता है। इसे प्याज की जबरदस्त ग्रेवी से बनाएंगे तो यह खाने में बहुत टेस्टी लगेगा। लंच और डिनर के हिसाब से ये सब्जी शानदार है।

कढ़ी

दही की कढ़ी बनाने में टमाटर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बेसन की बूंदी या फिर पकौड़े बनाकर आप स्वादिष्ट कढ़ी तैयार कर सकते हैं। आप चाहे तो सिर्फ राई के छोंके की कढ़ी भी तैयार कर सकते हैं।

पालक पनीर

पालक पनीर की सब्जी सभी लोगों को पसंद आती है। इसका मेन इंग्रेडिएंट पालक की ग्रेवी होती है इसलिए इसमें टमाटर की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। घर पर इसे आसानी से बनाया जा सकता है।

अरबी की सब्जी

अरबी की सब्जी को सूखे आलू की सब्जी की तरह आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें टमाटर की आवश्यकता नहीं पड़ती है। खटाई के लिए इसमें अमचूर या फिर नींबू का इस्तेमाल कर धनिया से गार्निश कर आराम से खाया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews