इस बार मनाली का विंटर कार्निवल है बेहद मजेदार, फैमिली के साथ करें एंजॉय

इस बार मनाली का विंटर कार्निवल है बेहद मजेदार, फैमिली के साथ करें एंजॉय

Lifestyle News : जब से सर्दियां शुरू हुई हैं आप सब बाहर जाने का प्लान बना ही रहे होंगे, आपको बता दें कि इस सीजन में मनाली बहुत से लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन बन जाती है। लोग यहां अपनी बिजी लाइफस्टाइल से समय निकालकर छुट्टियां मनाने आते है। दिसंबर के महीने में तो मनाली में अलग ही प्रकार की रौनक रहती है।

अगर आप भी यहां कि ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां का विंटर कार्निवल आपके इस मजे को दोगुना कर सकता है। यह कार्निवल हर साल मनाली में पांच दिनों के लिए मनाया जाता है, कार्निवल की शुरूआत साल 1977 में हुई थी, तभी से ये कार्निवल पूरे धूम धाम से मनाया जाता हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं ..

5 दिनों तक चलता है कार्निवल

इस साल ये कार्निवल 2 से 6 जनवरी के बीच मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत 1977 में की गई थी तभी से ही ये कार्निवल हर साल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में आपको हिमाचली कल्चर की झलक देखने को मिल जाएगी, अगर आप न्यू ईयर के टाइम मनाली जा रहे हैं तो इस फेस्टिवल में जरूर जाएं, साथ ही अगर आप हिमाचल के कल्चर के बारे में जानने को उत्सुक हैं तो आपको इस फेस्टिवल में अपने परिवार को साथ लेकर जरूर जाएं। फेस्टिवल में अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनके ऑडिशन्स फेस्टिवल के कई महीने पहले से शुरू हो जाते हैं।

पूजा अर्चना से शुरू होता है कार्निवल

इस कार्निवल को लेकर लोकल्स बहुत उत्साहित रहते हैं, आपको बता दें कि पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्निवल की शुरूआत पूजा पाठ से होती है। लोगों में उत्साह इतना रहता है कि उनपर स्नोफॉल और बारिश का असर भी नहीं पड़ता है। लोग मजे से हिमाचली फोक डांस, कल्चर को एंजॉय करते है और फेस्टिवल्स के गेम्स का मजा लेते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews