गुड़हल के पौधों से मिलीबग और फंगस ऐसे करें गायब, सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा असरदार घरेलू उपाय

गुड़हल के पौधों पर सफेद चिपचिपे कीड़े यानी मिलीबग और फफूंदी की समस्या आम है। अगर आप इनसे परेशान हैं तो महंगे कीटनाशकों की जरूरत नहीं है। सिर्फ 5 रुपये की यह घरेलू चीज तंबाकू और दही का मिश्रण इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है।
Plant Care

गुड़हल का पौधा (Hibiscus Plant) न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि धार्मिक और आयुर्वेदिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण होता है। लेकिन अगर इसकी देखभाल सही से न की जाए, तो यह पौधा जल्द ही मिलीबग और फंगस का शिकार हो जाता है। ये सफेद रंग के छोटे कीड़े पत्तियों और डंठलों पर जम जाते हैं, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है और फूल आना बंद हो जाता है।

अगर आप भी बार-बार इन कीड़ों से परेशान हो चुके हैं और महंगे कीटनाशकों से भी कोई खास फायदा नहीं मिल रहा, तो अब वक्त है एक आसान और सस्ता घरेलू उपाय अपनाने का। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 5 रुपये में मिलने वाला एक साधारण घरेलू सामान इन कीड़ों और फफूंदी का नामोनिशान मिटा सकता है।

घरेलू उपाय जो बनाए पौधा स्वस्थ

कौन-सी है यह 5 रुपये वाली चीज?

यह चीज कोई और नहीं बल्कि तंबाकू है। तंबाकू में मौजूद नैचुरल निकोटिन मिलीबग जैसे कीटों और फंगस के लिए ज़हर का काम करता है। इसे घर पर तैयार करना बेहद आसान है और यह बिल्कुल सुरक्षित है। इसकी गंध और तत्व पौधे के दुश्मनों को दूर रखते हैं।

तंबाकू के साथ दही क्यों जरूरी?

तंबाकू के साथ अगर पुराना खट्टा दही मिला दिया जाए, तो यह मिश्रण और ज्यादा असरदार हो जाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड फफूंदी को तेजी से खत्म करता है और पौधे की मिट्टी को भी स्वस्थ बनाए रखता है। यह मिश्रण न केवल कीटों को भगाता है बल्कि पौधे की वृद्धि में भी मदद करता है।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एक लिटर पानी में एक छोटा चम्मच तंबाकू पाउडर डालें।
  • फिर उसमें दो चम्मच पुराना खट्टा दही मिलाएं।
  • इस घोल को 24 घंटे तक ढककर रख दें ताकि ये अच्छे से घुल जाए।
  • इसके बाद इस मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और सीधे पौधे की पत्तियों, डंठलों और मिट्टी पर छिड़कें।
  • यह प्रक्रिया हफ्ते में 1-2 बार दोहराएं।

यह नुस्खा बिल्कुल देसी है, हानिरहित है और सबसे बड़ी बात जेब पर भी भारी नहीं पड़ता। अगर आप भी अपने गुड़हल के पौधे को हरा-भरा और फूलों से लदा हुआ देखना चाहते हैं, तो आज ही इस घरेलू उपाय को आजमाएं। इससे न सिर्फ आपका पौधा स्वस्थ रहेगा बल्कि आप भी बिना टेंशन के उसकी खूबसूरती का आनंद ले पाएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews