स्कैल्प पर पसीने से हो रही खुजली? मेथी दाना से बना ये नैचुरल हेयर मास्क देगा राहत

पसीने और गर्मी की वजह से अगर आपके सिर की स्किन में खुजली हो रही है और बार-बार स्कैल्प चुभती है, तो मेथी दाना से बना हेयर मास्क आज़माकर देखें। ये नैचुरल उपाय ना सिर्फ खुजली कम करेगा बल्कि बालों को भी पोषण देगा।
Methi Hair Mask

गर्मी और उमस के मौसम में सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर पसीना ज्यादा आता है। जिसकी वजह से स्कैल्प पर खुजली, जलन और रैशेज की समस्या आम हो जाती है। कई बार यही समस्या डैंड्रफ और हेयरफॉल का कारण भी बन जाती है।

अगर आप बार-बार शैम्पू बदल चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा, तो अब वक्त है नेचुरल तरीकों की तरफ लौटने का। मेथी दाना (Methi Hair Mask) एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो स्कैल्प से जुड़ी इन सभी परेशानियों से राहत दिला सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण खुजली को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें मेथी दाना हेयर मास्क?

मेथी दाना क्यों है स्कैल्प के लिए फायदेमंद?

मेथी दाने में प्रोटीन, आयरन, और निकोटिनिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो स्कैल्प की सूजन कम करते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण स्कैल्प को ठंडक पहुंचाते हैं और खुजली से राहत दिलाते हैं। यही वजह है कि मेथी हेयर मास्क को आयुर्वेद में बेहद असरदार माना गया है।

हेयर मास्क बनाने का आसान तरीका

  • 2 बड़े चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दें।
  • सुबह उसे पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल या दही मिलाएं ताकि यह स्कैल्प पर आसानी से लग सके।
  • इस पेस्ट को जड़ों से लेकर पूरे बालों में लगाएं और 30-40 मिनट तक छोड़ दें।
  • फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • यह मास्क हफ्ते में 1–2 बार लगाने से स्कैल्प की खुजली धीरे-धीरे कम हो जाती है।

ध्यान देने वाली बातें

  • मास्क लगाने से पहले स्कैल्प साफ होनी चाहिए।
  • मेथी दाने को अच्छे से भिगोना जरूरी है ताकि उसका असर सही तरीके से दिखे।
  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • इस मास्क को रेगुलर इस्तेमाल करने से स्कैल्प हेल्दी होता है, बाल मजबूत बनते हैं और बार-बार होने वाली खुजली से राहत मिलती है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews