सपने में बस या ट्रेन छूटना होता है शुभ या अशुभ, जानें क्या कहती है Dream Astrology

सपने में ट्रेन छूट जाता है तो यह काफी अशुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में गंभीर और बड़ी समस्या आने वाली है, जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा और आपको धन का लाभ नहीं मिलेगा।
सपने में बस या ट्रेन छूटना होता है शुभ या अशुभ, जानें क्या कहती है Dream Astrology

Dream Astrology : रात में अक्सर इंसान गहरी नींद में सो जाते हैं। उस दौरान वह दूसरी दुनिया की सैर करते हैं, जिसे सपना कहते हैं। कुछ सपनों को देखकर हमें सुबह उठकर एनर्जेटिक फील होती है, तो कुछ सपने को देखकर हम काफी डर जाते हैं और नेगेटिविटी फील होती है। हालांकि, इन सपनों का वास्तविक जीवन से कोई लेनदेन नहीं होता, लेकिन स्वप्न शास्त्र में सपनों का किस्मत के साथ डायरेक्ट कनेक्शन माना गया है। इस शास्त्र में हर एक सपना का अलग-अलग महत्व बताया गया है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपके सपने में बस या ट्रेन छूटने का मतलब बताएंगे। साथ ही यह शुभ है या अशुभ यह भी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

पढ़ें Dream Astrology

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपके सपने में ट्रेन छूट जाता है तो यह काफी अशुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में गंभीर और बड़ी समस्या आने वाली है, जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा और आपको धन का लाभ नहीं मिलेगा। जिस कारण आप कर्जदार भी हो सकते हैं।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में ट्रेन की यात्रा कर रहे हैं तो यह काफी शुभ सपना माना जाता है। दरअसल, इसका अर्थ है कि बहुत ही जल्द आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है और आपको धन लाभ होगा, जिससे बिगड़े हुए सारे काम बन जाएंगे।
  • अगर आप सपने में ट्रेन का पीछा कर रहे हैं, तो सपने शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि आगामी दिनों में आपको बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हर काम में असफलता हाथ लग सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को नुकसान हो सकता है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में ट्रेन के आगे कूद जाते हैं तो यह काफी अशुभ सपना माना गया है क्योंकि यह धन हानि का संकेत होता है। घर-परिवार में कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। जिस कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। किसी के साथ भी झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक कलह बढ़ने से घर की शांति भंग हो जाएगी।
  • वहीं, अगर आप सपने में बस का छूटना देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह बहुत ही अशुभ सपना माना गया है। इसका अर्थ है कि आपके सारे बने हुए काम बिगड़ जाएंगे। माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। जिस कारण आपको धन की कमी हो सकती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews