दही में इस चीज को मिलाकर करें फेस मसाज, महीने भर में शीशे की तरह चमकने लगेगी स्कीन!

दही में इस एक पाउडर को मिलाकर लगाने से स्किन ग्लो करेगा। इसका इस्तेमाल आपको हफ्ते में दो से तीन बार करना है जिसका असर आपको महीने भर में दिखने लग जाएगा।
Skin Care Tips

Skin Care Tips : इन दिनों बिजी होने के बाद भी महिलाएं अपनी स्कीन का खास ख्याल रखती हैं। इसके लिए वह हेल्दी डाइट को जीवनशैली का हिस्सा बनाती हैं। इसके अलावा, मार्केट में उपलब्ध तरह-तरह के ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसका कई बार तो असर दिखता है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसके लिए जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ती है, जिससे चेहरे पर ग्लो आ सके।

स्किन केयर रूटीन के लिए बहुत सारे घरेलू नुस्खे भी हैं, जिन्हें अपनाने से चेहरे से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

घरेलू नुस्खा

आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे महीने भर में चेहरा शीशे की तरह चमकने लगेगा। इसके लिए बस आपको रात में सोने से पहले दही में इस एक चीज को मिलाना है और इससे फेस मसाज करना है।

दही में मिलाएं ये 1 चीज

दरअसल, आपको दही में कॉफी पाउडर मिलना है और इससे अपने फेस का मसाज करना है। बता दें कि कॉफी पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जिससे त्वचा निखरती है। कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड हाइपर पिग्मेंटेशन को कम करता है, जिससे चेहरे से झाईं, कालापन, आदि की समस्या दूर होती है।

हफ्ते में इतने दिन करें इस्तेमाल

इस फेस मैसेज को आपको हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना है। इसके लिए 1 चम्मच कॉफी और 2 चम्मच दही से पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। करीब 20 से 25 मिनट बाद चेहरे पर स्क्रब करके इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें, जिससे चेहरा साफ होगा और स्कीन पर बैठी गंदगी दूर हो जाएगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews