मनी प्लांट को झाड़ी बनाना है? हफ्ते में 2 बार डालिए ये सफेद पानी, रिज़ल्ट चौकाने वाला होगा

अब मनी प्लांट को झाड़ी जैसा हरा-भरा बनाना है तो भूल जाइए महंगे फर्टिलाइज़र! किचन से निकला सफेद पानी यानी चावल का पानी ही है इसका देसी जादू। हफ्ते में बस दो बार डालिए और देखिए बेल कैसे भागती है ऊपर की ओर। आसान, सस्ता और 100% असरदार तरीका!
Money Plant

अगर आपकी मनी प्लांट (Money Plant) की बेल नहीं बढ़ रही या पीली पड़ रही है, तो अब महंगे फर्टिलाइज़र की ज़रूरत नहीं। किचन से निकला एक सफेद पानी इसका सॉल्यूशन है। जानिए क्या है ये देसी नुस्खा जो पौधे को झट से हरा-भरा बना देता है।

क्या आपने भी घर में मनी प्लांट लगाया है लेकिन वो ज्यों का त्यों पड़ा है? बेल बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही? तो आपके लिए खुशखबरी है। एक घरेलू ट्रिक वायरल हो रही है, जिसमें सिर्फ किचन से निकला हुआ एक सफेद पानी मनी प्लांट को तेजी से बढ़ाने में चमत्कारी असर दिखा रहा है। और मज़े की बात, ये बिल्कुल फ्री है!

चावल का पानी

अगर आपने कभी चावल पकाया है, तो आप चावल का पानी (Rice Water) के जादू को अनजाने में फेंकते आ रहे हैं। लेकिन अब जान लीजिए, ये वही सफेद पानी है जो आपके मनी प्लांट की धीमी रफ्तार को बूस्ट कर सकता है।

इस पानी में स्टार्च, मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं जो पौधे की जड़ों को एक्टिवेट करते हैं। जब आप इसे मनी प्लांट की जड़ के पास डालते हैं, तो बेल तेजी से बढ़ने लगती है। हफ्ते में एक या दो बार इसका इस्तेमाल कर आप बिना किसी महंगे फर्टिलाइज़र के घर में हरा-भरा जंगल बना सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • चावल धोने के बाद बचा हुआ पानी एक बोतल में स्टोर करें
  • इसे सीधे पौधे की जड़ में डालें
  • सुबह या शाम के समय डालना बेहतर होता है
  • ध्यान रखें – पानी बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो, नहीं तो जड़ें सड़ सकती हैं

मनी प्लांट के लिए और क्या फायदेमंद है?

मनी प्लांट की देखभाल आसान है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातें जान लेना जरूरी है। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती, पर हल्की रोशनी में रखना चाहिए।

अगर आप इसे पानी में उगाते हैं, तो हर 7 दिन में पानी बदलते रहें। वहीं, मिट्टी में लगाने पर उसमें नमी बनी रहनी चाहिए, लेकिन पानी जमा नहीं होना चाहिए। साथ ही, मनी प्लांट को बातचीत करने वालों की नज़रों से बचाना भी अच्छा माना जाता है, मान्यता है कि इससे इसकी ग्रोथ रुक सकती है।

घर की पॉजिटिविटी से भी जुड़ा है मनी प्लांट का कनेक्शन

मनी प्लांट सिर्फ सजावट के लिए नहीं होता, यह वास्तु शास्त्र में भी बेहद अहम माना गया है। मान्यता है कि यह घर में धन, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाता है। लेकिन इसकी दिशा भी उतनी ही जरूरी है।

वास्तु के अनुसार

  • मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में रखें
  • इसे कभी भी सूखने न दें, नहीं तो इसका नेगेटिव असर हो सकता है
  • टूटी हुई या पीली पत्तियां तुरंत हटा दें
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews