Money-Swiping Scam: जानिए क्या है मनी स्वाइपिंग स्कैम? जिसका शिकार हुई बेंगलुरु की एक महिला, पढ़ें यह खबर

Money-Swiping Scam: बेंगलुरु की महिला से कॉल के जरिए एक बड़ी ठगी हो गई। दरअसल बैंक अकाउंट में पैसे क्रेडिट होने का मैसेज बैंक द्वारा नहीं बल्कि किसी प्राइवेट नंबर से आया था। जिसकी वजह से महिला देखा खा गई और इस फ्रॉड का शिकार हो गई।
Money-Swiping Scam: जानिए क्या है मनी स्वाइपिंग स्कैम? जिसका शिकार हुई बेंगलुरु की एक महिला, पढ़ें यह खबर

Money-Swiping Scam: आज के डिजिटल युग में, अधिकांश गतिविधियों को ऑनलाइन हम देख रहे हैं लेकिन इस नए युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। लोगों को धोखा देने, उनके निजी जानकारियों को चुराने और नकली वेबसाइटें बनाने के तरीकों में वृद्धि हो रही है। नकली ईमेल्स, फर्जी सॉफ्टवेयर्स, और खूफिया जानकारी की चोरी के तरीके बहुत ही चालाकाना हो गए हैं। इनमें से एक नया स्कैम है जिसमें एसएमएस के माध्यम से आपका बैंक अकाउंट कम समय में खाली हो सकता है। तो चलिए आज इस खबर में जानते है क्या है Money-Swiping Scam? जिसनें बेंगलुरु की एक महिला को आसानी से ठगी का शिकार बनाया।

क्या होता है मनी स्वाइपिंग स्कैम?

दरअसल मनी स्वाइपिंग स्कैम एक प्रकार की धोखाधड़ी है जिसमें लोगों को विभिन्न तरीकों से धोखा देकर उनके पैसे चुराए जाते हैं। ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया हैं। दरअसल बेंगलुरु की एक महिला ने सोशल मीडिया पर इस घटना को साझा किया है, मामले के अनुसार उन्हें एक फोन कॉल आया जिसमें एक आदमी ने उनके पिता का नाम उपयोग करके पैसे मांगे। इस स्कैम में, फोन कॉलर ने उनकी भावनाओं का इस्तेमाल करके उन्हें धोखा दिया और उनसे पैसे मांगे।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार महिला को कॉल करके एक आदमी ने महिला से कहा कि, “अदिति, प्रिय, मुझे तुम्हारे पिता को पैसे भेजने की ज़रूरत थी लेकिन वह उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उन्होंने मुझे तुम्हें भेजने के लिए कहा। प्रिय, कृपया जाँचें, क्या यह आपका नंबर है?” इसके बाद उसने महिला से मदद मांगी और कहा कि मुझे आपके पापा को पैसे देने थे लेकिन उनके नंबर पर कुछ समस्या आ रही है। इसीलिए उन्होंने तुम्हे देने को कहा हैं। क्या यह तुम्हारा नंबर हैं।

मामले का हुआ खुलासा:

वहीं कुछ ही देर में महिला के मोबाइल पर एक मैसेज आता है जिसमे 30000 रूपए क्रेडिट होने का दावा किया जाता हैं। जबकि कॉल लगाने वाले ने महिला इसे गलती से ज्यादा पैसे दे देने की बात कही और कहा की मुझे तुम्हे मात्र 3000 रूपए भेजना थे और मैंने गलती से तुम्हे 30000 रूपए भेज दिए। तुम मुझे बाकी पैसे लौटा दो। हालांकि जब महिला ने कॉलर को उसके बाकी पैसे लौटाए और दोबारा कॉलर को कॉल किया तो देखा की उसके द्वारा महिला को ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं जब महिला ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसमे कोई पैसे नहीं आए थे।

वहीं महिला से कॉल के जरिए एक बड़ी ठगी हो गई। दरअसल बैंक अकाउंट में पैसे क्रेडिट होने का मैसेज बैंक द्वारा नहीं बल्कि किसी प्राइवेट नंबर से आया था। जिसकी वजह से महिला देखा खा गई और इस फ्रॉड का शिकार हो गई। इसके बाद महिला ने घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया और ऐसे फ्रॉड से बचने की गुजारिश की।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews