मानसून में कर्ली हेयर की करें सही देखभाल, वरना उलझने और हेयर फॉल से बढ़ेगी टेंशन

मानसून के मौसम में कर्ली हेयर की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। नमी के कारण बाल ज्यादा फ्रिज़ी, उलझे हुए और रूखे हो जाते हैं। ऐसे में कुछ आसान टिप्स और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने घुंघराले बालों को हेल्दी और मैनेजेबल बनाए रख सकते हैं।
Curly Hair Care

बारिश का मौसम जहां दिल को सुकून देता है, वहीं कर्ली हेयर वालों के लिए ये किसी चुनौती से कम नहीं होता। नमी के कारण बाल तेजी से उलझते हैं, स्कैल्प चिपचिपा हो जाता है और हेयर फॉल भी बढ़ जाता है। खासतौर पर घुंघराले बालों में फ्रिज़िनेस और ड्रायनेस ज्यादा देखने को मिलती है।

अगर आप भी हर मानसून अपने बालों को लेकर परेशान रहती हैं, तो अब चिंता छोड़िए। कुछ छोटे लेकिन असरदार हेयर केयर टिप्स अपनाकर आप कर्ली हेयर को मॉइश्चराइज्ड, सॉफ्ट और हेल्दी रख सकती हैं। आइए जानें कैसे…

बारिश में कर्ली हेयर की देखभाल के असरदार तरीके

1. हेवी ऑयलिंग की बजाय हल्का हेयर सीरम लगाएं

मानसून के मौसम में स्कैल्प वैसे ही काफी ऑयली हो जाता है। ऐसे में भारी ऑयल लगाने से बाल और चिपचिपे हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप हेयर ऑयलिंग को लिमिट में रखें और उसके बजाय लाइटवेट हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बालों को जरूरी मॉइश्चर मिलेगा और वो उलझेंगे भी नहीं।

2. सल्फेट-फ्री शैम्पू और डीप कंडीशनिंग ज़रूरी

घुंघराले बालों में नमी की कमी जल्दी आ जाती है, और मानसून में बाल जल्दी गंदे भी हो जाते हैं। इसलिए हफ्ते में दो बार सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धोएं। साथ ही, हर वॉश के बाद डीप कंडीशनिंग करें ताकि बालों में मॉइश्चर लॉक हो सके। डीप कंडीशनिंग से बाल सॉफ्ट, शाइनी और मैनेजेबल बनते हैं।

3. खुले बालों की बजाय बन या ब्रेड करें स्टाइलिंग

बारिश में खुले बाल जल्दी गंदे और उलझे हुए हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में बेहतर होगा कि आप बालों को खुला रखने की बजाय ब्रेड्स, बन या हाई पोनीटेल में स्टाइल करें। इससे बालों को फ्रिक्शन कम मिलेगा और टूटने की संभावना भी घटेगी। आप चाहें तो सैटिन या सिल्क स्कार्फ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि फ्रिज़ कम हो।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews