दिल्ली के इस मंदिर का नाम गिनीज बुक में है दर्ज, जानें इसका इतिहास

दिल्ली के इस मंदिर का नाम गिनीज बुक में है दर्ज, जानें इसका इतिहास

Famous Hanuman Mandir : कनॉट प्लेस दिल्ली में भगवान बजरंगी बली को समर्पित एक मंदिर है, जिसे “प्राचीन हनुमान मंदिर” के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर हर शनिवार और मंगलवार को भक्तों के बीच बड़ा तांता लगता है। भक्त यहां अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं। यह मंदिर काफी प्राचीन है और इसका इतिहास दिल्ली के प्राचीनकाल से जुड़ा हुआ है। इसे कौरवों और पांडवों के समय में स्थापित किया गया था जो कि एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां भक्त बजरंगी बली की कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए आते हैं।

गिनीज बुक में नाम दर्ज

इस मंदिर में बिना रुके श्री राम जय राम, जय जय राम का जाप लगातार 24 घंटे से भक्तों द्वारा किया जाता है। इस कारण इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। बता दें कि दिल्ली का पुराना नाम इंद्रप्रस्थ था और इसे पांडवों ने अपने समय में यमुना नदी के किनारे बसाया था। उन्होंने इस प्राचीन हनुमान मंदिर की स्थापना की थी, जो आज भी एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात है। पांडवों ने दिल्ली क्षेत्र में पांच प्रमुख मंदिरों की स्थापना की थी, जिनमें से एक मंदिर बजरंगबली का था।

ऐसे पहुंचे मंदिर

इस मंदिर को मेट्रो से पहुंचने के लिए राजीव चैक स्टेशन को उपयोग कर सकते हैं और वहां से यह मंदिर थोड़ी ही दूर पर स्थित है। यहां पर हर दिन भक्तों की भारी भीड़ होती है। भक्त अपनी आराधना और पूजा के लिए इस मंदिर का दौरा करते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews