इस नामाक्षर के लोग पैसों को देते हैं सबसे ज्यादा अहमियत, ये होते हैं नखरीले

हर व्यक्ति का नाम दूसरे लोगों के लिए उसकी पहचान के तौर पर काम करता है। नेम साइकोलॉजी के जरिए नाम के पहले अक्षर से व्यक्तित्व का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।
Name Psychology

नाम एक ऐसी चीज है, जिसका उपयोग हम दूसरों को और दूसरे हमें बुलाने के लिए करते हैं। किसी को भी पहचानने के लिए उसके नाम का ही इस्तेमाल किया जाता है। दो लोग जब किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे होते हैं तब भी वह नाम का ही सहारा लेते हैं।

नेम साइकोलॉजी एक ऐसा साइंटिफिक तरीका है, जिसके जरिए हम किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ पता कर सकते हैं। अगर हमें यह जानना है कि व्यक्ति कैसा है और उसके व्यक्तित्व में कौन से गुण छुपे हुए हैं तो हमें केवल उसके नाम के पहले अक्षर को जानने की जरूरत है। चलिए आज आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका नाम W अक्षर से शुरू होता है।

W नाम वाले लोग (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है यह लोग कभी भी जोखिम से नहीं घबराते हैं। सफलता पाने के लिए अगर इन्हें संघर्ष का सामना करना पड़े तो यह डरते नहीं है बल्कि डटकर खड़े रहते हैं। आसान रास्ते पर चलना ही नहीं अच्छा नहीं लगता।

चाहते हैं अच्छा रुतबा

इस नाम अक्षर के लोग अपनी जिंदगी में बेहतरीन पद और रुतबा हासिल करना चाहते हैं। वह यह सोचते हैं कि उन्हें जो भी मिले वह पद प्रतिष्ठा वाला होना चाहिए ताकि लोगों की तारीफ करें। जीवन के इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए यह काफी मेहनत भी करते हैं।

करते हैं बुद्धिमानी की बातें

इस नाम अक्षर के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और इन्हें हमेशा समझदारी भरी बातें करते हुए देखा जाता है। इनका झुकाव बुद्धिमान लोगों की तरफ ज्यादा रहता है। यह हर समय कुछ ना कुछ नया सीखना और करना चाहते हैं।

नखरीले और मूडी

इस नाम अक्षर के लोग थोड़े नखरीले होते हैं और जो इनका मूड होता है यह वही करते हैं। यह कब क्या करेंगे इनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कभी इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है तो यह कभी ये जल्दी मान जाते हैं।

पैसों को अहमियत

इस नाम अक्षर के लोग अपने जीवन में पैसों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। प्रेम के मामले में यह थोड़ा लापरवाह होते हैं। इन लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिलता है लेकिन उनके लिए पैसा सब कुछ होता है। पद प्रतिष्ठा की वजह से इनमें थोड़ा अहंकार भी रहता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews