सफेद बालों की समस्या से हैं परेशान, तो सरसों तेल में मिलकर लगाएं ये 2 चीज

सफेद बालों की समस्या से परेशान व्यक्ति को सरसों के तेल में यह दो चीज मिलाकर लगाना चाहिए, जिसका असर उन्हें कुछ ही महीना में दिखने लगेगा। पढ़ें देशी नुस्खा के बारे में विस्तार से...
Hair Care Tips

Hair Care Tips : आजकल बहुत कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं, जो कि बेहद आम समस्या है। इसे छिपाने के लिए लोग हेयर डाई और मेहंदी लगाते हैं, ताकि उनके बाल काले दिखें। हालांकि, यह नुस्खा कुछ ही समय के लिए होता है, इससे बालों को नुकसान भी पहुंचता है, लेकिन आज हम आपको एक प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे सफेद बालों को काला किया जा सकता है।

सरसों का तेल बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें आंवला और काली मिर्च मिलाने से बाल काले हो जाते हैं। साथ ही यह जड़ से भी मजबूत हो जाते हैं।

बालों का बना रहेगा प्राकृतिक रंग

सरसों का तेल बालों के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। यदि इसमें आंवला और काली मिर्च मिला दी जाए, तो बालों को काफी मजबूती मिलती है। इससे बालों का झड़ना कम होगा और डेंड्रफ की समस्या से निजात मिल सकती है। दरअसल, सरसों का तेल जड़ों को पोषण देता है, तो वहीं आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जबकि काली मिर्च स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है, जिससे बालों का प्राकृतिक रंग बना रहता है।

ऐसे करें तैयार

  • सबसे पहले धीमी आंच पर सरसों का तेल गर्म करें।
  • अब इसमें दो चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच पिसी हुई काली मिर्च को डाल दें।
  • 5 से 7 मिनट पकाने के बाद इस मिश्रण को ठंडा करके छान लें।
  • इस मिश्रण को आप बोतल में स्टोर करके भी कई दिनों तक रख सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

इस मिश्रण को आप हल्के हाथों से बालों में लगाकर मसाज कर लें, फिर 1 से 2 घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लें। आप इस मिश्रण को हफ्ते में दो से तीन बार स्कैल्प और बालों पर लगा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews