Navratri 2022 : व्रत में खाना है टेस्टी मीठा, तो बनायें ये स्वादिष्ट खीर

Navratri 2022 : व्रत में खाना है टेस्टी मीठा, तो बनायें ये स्वादिष्ट खीर

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। चैत्र नवरात्रि (Navratri 2022) पर्व चल रहा है , बहुत  से लोग नौ दिनों तक व्रत/उपवास रखते हैं, ऐसे में एक जैसा  मीठा खा खा कर बोरियत होने लगती है। लोग कुछ ऐसा नया ट्राई करते हैं जो फलाहारी भी हो और टेस्टी भी हो। आइये हम आपको बताते हैं व्रत का एक ऐसा मीठा व्यंजन जो आपके टेस्ट और मूड दोनों को और अच्छा कर देगा।

हम आपको बताने जा रहे हैं राजगिरा की खीर (Rajgira Kheer) के बारे में। राजगिरा की खीर व्रत/उपवास में बहुत लोग खाते हैं।  यदि आपने नहीं खाई तो आज हम आपको इसके बनाने का तरीका बताएँगे। एक बात का ध्यान रखिये कि 100 ग्राम राजगिरा की खीर एक से डेढ़ किलो दूध में बन जाती है। राजगिरा को बहुत सी जगह रामदाना भी कहते हैं।

ये भी पढ़ें – Whatsapp Update: Whatsapp का नया ऑडियो मैसेजिंग फीचर बना देगा आपकी चैटिंग मजेदार, जाने यहाँ  

ये है आवश्यक सामग्री 

1  – राजगिरा
2 – दूध
3 – शक्कर
4 – मेवा
5 – पानी
6 – इलाइची पावडर

ये भी पढ़ें – सरकार का बड़ा एक्शन, 22 YouTube चैनल किये ब्लॉक, पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

बनाने की विधि 

1  – राजगिरा की खीर को बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले राजगिरा को पानी से अच्छे से धो लें।
2 – एक बर्तन में दूध और पानी (अंदाज से) लेकर गैस पर उबलने रख दें। धीमी आंच पर उबलने दें।
3 – जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाये तो उसमें धुला हुआ राजगिरा डाल दें, धीरे धीरे चलाते रहें।
4 – जब राजगिरा पाक जाए और दूध में मिक्स  उसमें शक्कर, इलाइची पावडर डाल दीजिये और गैस धीमी कर दीजिये
5 – इसमें कटा हुआ मेवा डालकर इसे अच्छे से पका लें और फिर गैस बंद कर दीजिये।
6 – राजगिरा की खीर तैयार हो गई , अब आप इसे एक बाउल में बारीक़ कटे हुए मेवे के साथ सर्व कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने लॉन्च की ये बड़ी योजना, युवाओं को होगा बड़ा लाभ, मिलेगा 50 लाख तक लोन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews