
नवरात्रि का इंतजार माता के भक्ति और गरबा के शौकीनों को साल भर रहता है। जल्दी नवरात्रि शुरू होने वाली है और अभी से लोगों की गरबा प्रैक्टिस और चनिया चोली से खरीदारी शुरू हो चुकी है। नवरात्रि शुरू होने से पहले अधिकतर महिलाएं अपने लिए आउटफिट सेलेक्ट करना शुरू कर देती हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्हें चनिया चोली पहनना अच्छा लगता है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।
चनिया चोली गरबा से जुड़ी एक ऐसी पारंपरिक ड्रेस है जो हमें ब्यूटीफुल लुक देने का काम करती है। अगर आप नवरात्रि में खूबसूरत लगा चाहती हैं और पूरी फीलिंग के साथ गरबा करना चाहती है तो इस तरह के आउटफिट पहन सकती हैं। आज हम आपको कुछ शानदार डिजाइंस बताते हैं।
मल्टी कलर चनिया चोली (Navratri Outfit)
नवरात्रि में अगर आपको गॉर्जियस और डिफरेंट लुक चाहिए तो मलमल कॉटन की मल्टी कलर चनिया चोली पहन सकते हैं। यह एक बेस्ट ऑप्शन है जो आपको सबसे अलग और खूबसूरत बनाएगा। इस तरह के आउटफिट इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन इनकी खरीदी आसानी से कर सकते हैं।

बंधेज प्रिंट चनिया चोली
बंधेज एक फेमस गुजराती प्रिंट है जो आपके नवरात्रि लुक को खास बनाएगा। इस तरह की प्रिंटेड चनिया चोली आपके लुक को बहुत ही खा बनाएगी। आप उसके साथ मैच करती हुई गुजराती ज्वेलरी पहन सकती हैं। इसे पहनने के बाद आप किसी हसीना से कम नजर नहीं आएंगी।
मिरर वर्क चनिया चोली
अगर आप चाहती हैं कि अपने लुक से आप सभी का दिल जीत लें तो इस तरह का आउटफिट बेस्ट रहेगा। मसलिन मिरर वर्क लहंगा इस नवरात्रि में आपको ट्रेंड में दिखने वाला है। मिरर वर्क क्या आउटपुट वैसे भी त्योहार के मौके पर खास लगते हैं। अपनी पसंदीदा एक्सेसरीज के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।

प्रिंटेड चनिया चोली
अगर आप सोल सोबर लुक चाहते हैं तो प्रिंटेड चनिया चोली ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग लुक चाहिए तो इस तरह की चनिया चोली में आपको एक से बढ़कर एक अलग-अलग कलर के डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। इनके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सुंदर लगेगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

