नवरात्रि पर ट्राई करें साबुदाने से बनी ये डिश, झटपट ऐसे करें तैयार

नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ग्रहण करना पड़ता है। ऐसे में बिना लहसुन प्याज के कोई भी भोजन बनाया जाता है। इसलिए लोग तरह-तरह की रेसिपीज ढूंढते हैं, जो बिना प्याज लहसुन के भी टेस्टी बनाई जा सके।
Sabudana, नवरात्रि, Navratri

Sabudana Dosa : इन दिनों सभी जगह नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई उत्साह के साथ इस त्योहार को मना रहा है। बता दें कि से हर राज्य में विभिन्न परंपराओं के साथ मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में से दुर्गा उत्सव के रूप में लोग मानते हैं। वहीं, पश्चिमी भारत में इसे गरबा खेल कर मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त फलायुक्त आहार ग्रहण करते हैं और विधिविधान पूर्वक माता रानी की पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही घर में खुशहाली आगमन की कामना करते हैं।

नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ग्रहण करना पड़ता है। ऐसे में बिना लहसुन प्याज के कोई भी भोजन बनाया जाता है। इसलिए लोग तरह-तरह की रेसिपीज ढूंढते हैं, जो बिना प्याज लहसुन के भी टेस्टी बनाई जा सके।

Sabudana Dosa

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

अगर आप भी ऐसी कोई रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको साबूदाने का डोसा बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं, जो कि सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। यह व्रत के दौरान खाने के लिए काफी बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। यह खाने में यूनिक और मजेदार भी होगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और आवश्यक सामग्री…

सामग्री

साबूदाने का डोसा बनाने के लिए आपको 1/2 कप साबूदाना, 1/2 कप सामक चावल, 1 उबला हुआ आलू, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, 2 चम्मच दही, सेंधा नमक, पानी, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच काली मिर्च, 2 चम्मच धनिया पत्ती और घी चाहिए।

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले चूल्हे पर पैन में घी डालें और इसमें साबूदाना डालकर 1-2 मिनट तक इसे अच्छी तरह से भून लें।
  • इसके बाद उसमें समक चावल को डालकर इसे भी 2 मिनट तक भूनें।
  • अब इसे ठंडा होने दें, जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो मिक्सी में डालकर उसमें उबले हुए आलू, दही, सेंधा नमक और पानी डालकर इस पीस लें। जब तक यह बारीक ना हो जाए।
  • इसके बाद इसे एक कटोरी में निकाल लें। अब इस बैटर को ढककर 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब इसमें जीरा, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक और हरी धनिया की पत्ती डाल दें।
  • फिर इसे चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब पैन को गर्म करके घी लगाकर उसे ग्रीस कर लें।
  • इसके लिए आपको डोसा पैन इस्तेमाल करना पड़ेगा। अब इसे कल्छी की मदद से बैटर को डाल दें।
  • इसके बाद भूरा होने तक उसे पकने दें।
  • जब यह अच्छी तरह से पक जाए, तो आप इसे अपने पसंद की चटनी के साथ प्लेट में परोस सकती हैं।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews