चमकदार चेहरा चाहिए? ये 2 Facial Exercises देंगे आपको चांद सा निखार

Facial Exercises: चेहरे की एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी त्वचा को टोन करती है, बल्कि आपके चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर उसे जवां रखती है। चलिए जानते हैं चेहरे की ऐसी ही दो असरदार एक्सरसाइज के बारे में।
facial

Facial Exercises: चेहरे पर निखार लाने और दाग-धब्बों को कम करने के लिए फेस योगा एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है। चेहरे की त्वचा की समस्याओं, जैसे एक्ने, पिगमेंटेशन और स्किन इंफेक्शन, का मुख्य कारण हार्मोनल असंतुलन, तनाव, गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली हो सकता है। नताशा कपूर, जो एक सर्टिफाइड योगा टीचर हैं, के अनुसार, चेहरे की चमक को बढ़ाने और दाग-धब्बों को कम करने के लिए फेस योगा की कुछ सरल फेशियल एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है। ये एक्सरसाइज न केवल त्वचा को पोषण देती हैं, बल्कि तनाव कम करके चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो भी लाती हैं, जिससे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत कम हो जाती है।

फेशियल एक्सरसाइज 1

फेस योगा के इन सरल लेकिन प्रभावी अभ्यासों से आप चेहरे की त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकती हैं। पहला अभ्यास माथे की त्वचा को टाइट और चमकदार बनाने के लिए है। इसमें, अपनी इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर से वी शेप बनाएं और आंखों के बीच से शुरू करते हुए पूरे माथे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलेगी। दूसरा अभ्यास डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए है। इसमें वी शेप में उंगलियों को आंखों के किनारे पर रखें और आईबॉल्स को राइट से लेफ्ट और लेफ्ट से राइट घुमाएं। यह एक्सरसाइज आंखों की मसल्स को मजबूत करती है और डार्क सर्कल्स को कम करती है। हालांकि, शुरुआत में इसे धीरे-धीरे करें, ताकि आंखों में दर्द न हो।

फेशियल एक्सरसाइज 2

इस फेस योगा एक्सरसाइज से चेहरे की त्वचा को टोन करने और एक्ने, दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए अपने मुंह से गहरी सांस लें और गालों में हवा भरके उन्हें फुलाएं। 10 सेकेंड के लिए इस स्थिति को होल्ड करें। फिर हवा को एक गाल से दूसरे गाल में ले जाकर, दोनों तरफ 10-10 सेकेंड तक होल्ड करें। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस अभ्यास से चेहरे की स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे त्वचा की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलती है और चेहरा अधिक स्वस्थ और ग्लोइंग दिखने लगता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews