गुलाब जल ही नहीं इन फूलों से बने पानी से भी आती है चेहरे पर चमक

गुलाब जल ही नहीं इन फूलों से बने पानी से भी आती है चेहरे पर चमक

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। गुलाबों की खुशबू से महकता रोज वॉटर आपने अक्सर चेहरे पर लगाकर ताजगी का अहसास किया होगा। चेहरे की त्वचा को राहत देने वाला गुलाब जल एक अच्छा नेचुरल टोनर भी है।  गुलाब जल स्किन की देखरेख के मामले में बरसों से फेमस है। पर, क्या आप जानते हैं गुलाब जल के अलावा भी बहुत से फूल ऐसे हैं जिनका पानी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।  इन फूलों में लैवेंडर, सेज, रोजमेरी और पेपरमिंट जैसे कई फूल शामिल हैं।  स्किन टोन करने के लिए, पोर्स की टाइटनिंग के लिए और ताजगी के लिए फ्लोरल वॉटर बहुत काम के साबित होते हैं।  कई ब्यूटी एक्सपर्ट भी फूलों के पानी को अपने स्किन केयर रूटिन में शामिल करने की सलाह देते है। चलिए जानते हैं किस फूल के पानी का क्या फायदा है।

 यह भी पढ़े… गर्मियों में खूब पिएं गन्ने का रस, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

लैवेंडर फ्लोर वॉटर (Lavender floral  water)

ये फ्लोरल वॉटर गुलाब जल की ही तरह चेहरे को ताजगी देता है।  इसमें प्यूरिफाइंग।  एंटीबैक्टीरियल और रीजेनरेटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो चेहरे की त्वचा को गहराई तक साफ करती हैं।  इसकी टोनिंग से चेहरे पर पिंपल्स भी कम होते हैं।

विच हेजल वॉटर (Witch Hazle water)

विच हेजल के फूलों से बना पानी चेहरों के दाग धब्बे, झाइयां को कम करने में कारगर होता है।  ये स्किन के टॉक्सिन्स भी रिमूव करता है।  जिससे ब्लैक हेड्स का खतरा घटता है।

हनीसकल फ्लोरल वॉटर (Honey suckle water)

हनीसकल के फूलों से बना पानी फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है। ये त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को आने से रोकता है। जिससे एजिंग के निशान देर से दिखना शुरू होते हैं।  साथ ही स्किन को स्मूथ भी बनाता है।

कैमोमाइल फ्लोरल वॉटर (Chemomile floral water)

कैमोमाइल के फूलों से बने पानी से स्किन का पीएच बैलेंस बना रहता है।  ये ब्लीचिंग एजेंट की तरह भी काम करता है जिससे स्किन की टैनिंग भी समय समय पर रिमूव होती रहती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews