बोरिंग ओट्स को बनाएं टेस्टी, इन 3 तरीकों से करें इसका सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

बोरिंग ओट्स को बनाएं टेस्टी, इन 3 तरीकों से करें इसका सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

Oats For Weight Gain: ओट्स में कई सेहतमंद गुण पाए जाते हैं। यह फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड और अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वजन घटाने के लिए यह बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है। लोग अलग-अलग तरीके से इसका सेवन भी करते हैं। इसे खाने से शरीर में ऊर्जा मिलती है और मांसपेशियां मजबूत बनती है। लेकिन क्या आपको पता है ओट्स वजन बढ़ाने भी भी मददगार माना जाता है। बस इसका सेवन करने का सही तरीका अपनाना जरूरी होता है। आप अलग-अलग तरीके से बोरिंग ओट्स को और भी मजेदार बना कर खा सकते हैं। आइए एक नजर इन तरीकों पर डालें-

चॉकलेट मिल्क-ओट्स का टेस्टी कॉन्बिनेशन

चॉकलेट मिल्क और ओट्स का कॉन्बिनेशन वजन बढ़ाने के लिए कारगार और टेस्टी उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास गर्म चॉकलेट मिल्क में ओट्स डालकर खाएं। आप चाहें तो इसे ग्राइन्ड भी कर सकते हैं।

केला, दूध और ओट्स बनाएगा शरीर को मजबूत

वजन बढ़ाने के लिए ओट्स, केला और दूध का कॉमिनेशन भी बहुत ज्यादा कारगर माना जाता है। इन तीनों को एक साथ अच्छे से ब्लेंड कर लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप कुछ ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं।

सूखा मावा, ओट्स और फलों का हेल्दी कॉन्बिनेशन

ओट्स का सेवन आप सूखे मेवे और फलों के साथ भी कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए यह बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है इसके सेवन से शरीर में पर्याप्त पोषक तत्व और कैलोरी पर्याप्त मात्रा मिलती है।

Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों का दावा नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews