डैंड्रफ, हेयर फॉल और रुखापन? पान के पत्ते से मिल सकता है सबका इलाज

Paan Hair Pack: पान के पत्ते सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं हैं, बल्कि बालों के लिए भी हैं कमाल की दवा! डैंड्रफ से लेकर हेयर फॉल तक में मिल सकता है आराम। कैसे? जानिए यहां…
Paan Hair Pack

क्या आपने कभी सोचा है कि जो पान का पत्ता आप पूजा या शादी में सिर्फ परंपरा समझकर देखते हैं, वो असल में आपके झड़ते और कमजोर होते बालों का इलाज बन सकता है? जी हां, सोशल मीडिया पर ब्यूटी एक्सपर्ट्स और आयुर्वेदिक नुस्खे बताने वाले चैनल्स का कहना है कि पान का पत्ता अब सिर्फ मुखवास के लिए नहीं, बल्कि हेयरकेयर में भी कमाल कर रहा है।

चौंकिए मत, कि पान के पत्ते को पीसकर अगर सीधे सिर पर लगाया जाए तो इससे बालों का झड़ना, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन जैसी प्रॉब्लम्स दूर हो सकती हैं। क्या इसमें कोई सच्चाई है या सिर्फ इंटरनेट ट्रेंड? आज हम आपको बताएंगे कि पान के पत्ते में ऐसा क्या होता है जो इसे नेचुरल हेयर टॉनिक बना देता है।

बालों में पान का पत्ता लगाने से क्या-क्या फायदा मिलता है?

पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इसका पेस्ट बनाकर अगर आप बालों की जड़ों में लगाते हैं, तो डैंड्रफ से राहत मिल सकती है। साथ ही यह खुजली, जलन और इंफेक्शन जैसी स्किन प्रॉब्लम्स को भी कम करने में मदद करता है।

कई घरेलू नुस्खे बताने वाली यूट्यूब चैनल्स पर महिलाओं ने ये शेयर किया है कि हफ्ते में एक बार पान के पत्ते का पेस्ट लगाने से उनके बालों की गिरावट काफी हद तक कम हो गई है। इससे बालों में नैचुरल चमक भी आती है, जो मार्केट के प्रोडक्ट्स से नहीं मिलती।

कैसे करें पान के पत्तों का इस्तेमाल?

पान के पत्तों को अच्छी तरह धोकर मिक्सी में पीस लें और उसमें थोड़ा नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिला लें। इस मिक्सचर को स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा टूट रहे हैं या स्कैल्प में बार-बार जलन होती है, तो हफ्ते में दो बार इस नुस्खे को आजमाएं। ध्यान रखें कि ये कोई मैजिक नहीं है, रिजल्ट धीरे-धीरे मिलेगा लेकिन नैचुरल और साइड इफेक्ट फ्री होगा।

डैंड्रफ से परेशान हैं? पान के पत्ते से मिलेगी राहत

डैंड्रफ सिर्फ एक स्किन इरिटेशन नहीं, बल्कि आपके बालों की जड़ों को कमज़ोर भी करता है। पान के पत्तों में मौजूद नैचुरल एंटीफंगल तत्व स्कैल्प से फंगस और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।

कई आयुर्वेदिक डॉक्टर्स के मुताबिक, पान के पत्तों का रेग्युलर यूज़ स्कैल्प की डीप क्लीनिंग करता है, जिससे बाल जड़ों से मज़बूत बनते हैं। खासकर मानसून या विंटर में, जब डैंड्रफ ज़्यादा होता है, तब ये नुस्खा काफी असरदार माना गया है।

पान के पत्ते से बाल होंगे लंबे और मज़बूत

लोग सोचते हैं कि सिर्फ महंगे सीरम या हेयर ऑयल से ही बाल लंबे होते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि जड़ें अगर हेल्दी होंगी, तो बाल खुद-ब-खुद ग्रो करेंगे। पान के पत्तों में मौजूद विटामिन C और फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ को नेचुरली बूस्ट करता है। इसके अलावा, पान का ठंडा और शांत करने वाला नेचर स्कैल्प की सूजन को भी कम करता है, जिससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते और उनकी चमक बरकरार रहती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews