बच्चों को करना चाहते है पढ़ाई में तेज, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, एग्जाम में करेगा टॉप

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में सबसे आगे रहे और एग्जाम में बेहतरीन प्रदर्शन करे। लेकिन सिर्फ़ पढ़ाई पर ध्यान देना ही काफ़ी नहीं होता, सही खानपान भी दिमागी तेज़ी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
Parenting Tips

हर माता-पिता की यही ख़्वाहिश होती है कि उनका बच्चा अच्छे से पढ़ाई लिखाई करें, और परीक्षा में अच्छे नंबर लेकर आया। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो कुछ ही देर पढ़ाई करते हैं और उन्हें सब कुछ याद हो जाता है, वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो घंटो घंटों पढ़ाई करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें ज़्यादा कुछ याद नहीं रह पाता है। ऐसे में माता-पिता की चिंताएं बढ़ जाती है, वे बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ाते हैं, अच्छी कोचिंग क्लास भी भेजते हैं, घर में भी पढ़ाई का माहौल अच्छा बनाकर रखते हैं।

लेकिन फिर भी उनके बच्चे कुछ ख़ास पढ़ नहीं पाते हैं, उन्हें पढ़ा हुआ याद नहीं रह पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि बच्चों को पढ़ाई की सुख सुविधाएँ देना ही पर्याप्त नहीं होता है, बल्कि बच्चों की डाइट में ऐसी चीज़ों को शामिल करना भी ज़रूरी होता है, जो बच्ची के दिमाग़ को तेज करने में मदद करें, साथ ही साथ पढ़ी हुई चीज़ों को याद करने में भी मदद करे, तो चलिए जानते हैं।

बच्चों को करना चाहते है पढ़ाई में तेज? (Parenting Tips)

ब्लूबेरी

अगर आपको लग रहा है कि आपके बच्चे का दिमाग़ कमज़ोर है, उसे पढ़ा हुआ कुछ भी याद नहीं रह पाता है, तो ऐसे में आप उसे रोज़ाना ब्लूबेरी खिला सकते हैं। रोज़ाना ब्लूबेरी का सेवन करने से, बच्चे का दिमाग़ तेज होता है, सोचने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही साथ पढ़ा हुआ सब कुछ याद रहे।

नट्स और सीड्स

बच्चों का दिमाग़ तेज़ करने के लिए, उन्हें रोज़ाना किसी ना किसी तरह से बादाम, काजू, अख़रोट और किशमिश जैसी चीज़ें खाने के लिए दे, जैसे आप इन चीज़ों का इस्तेमाल किसी भी तरह के व्यंजनों में कर सकते हैं, या फिर रोज़ाना बच्चों को एक ग्लास बादाम वाला दुख दे सकते हैं। इन चीज़ों के सेवन से बच्चों का दिमाग़ तेज होता है।

फैटी फ़िश

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को पढ़ा हुआ सब कुछ याद रहे, तो ऐसे में आपको उनकी डाइट में फैटी फ़िश को शामिल करना चाहिए। जैसे कि आप उनकी डाइट में सैल्मन, मैकरल और टूना जैसी चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। इन सभी चीज़ों में बच्चों को भरपूर मात्रा में ओमेगा थ्री फैटी एसिड मिलेगा, जो ब्रेन सेल्स को मज़बूत बनाने में मदद करेगा। इन चीज़ों के सेवन से तनाव भी कम होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews