बच्चे कभी-कभी क्यों करते हैं गलत बर्ताव? जानें कारण और सुधार के आसान टिप्स

बच्चों का गलत बर्ताव अक्सर माता-पिता और परिवार के लिए चिंता का कारण बनता है। कई बार वे अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाते, जिससे उनका व्यवहार नकारात्मक हो सकता है।
Parenting Tips

Parenting Tips: बच्चों की अच्छी तरह परवरिश करना माता-पिता के लिए एक सबसे बड़ी चुनौती होती है। जब घर में छोटे बच्चे होते हैं तो उनकी देखभाल करना और सही मार्गदर्शन करना न सिर्फ माता-पिता बल्कि घर में रह रहे लोगों की एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।

वैसे तो सभी माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश अच्छी तरह करते हैं, उन्हें अच्छी-अच्छी बातें सिखाते हैं, साथ ही साथ संस्कार भी सिखाते हैं। लेकिन फिर भी जाने अनजाने में कुछ ऐसी बातें या गलतियां बड़े लोग कर देते हैं, जिसका असर सीधे बच्चे के व्यवहार पर पड़ता है।

बच्चे कभी-कभी क्यों करते हैं गलत बर्ताव? (Parenting Tips)

जब बच्चे गलत व्यवहार करते है, तो माता-पिता चिंता में पड़ जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर बच्चा गलत व्यवहार क्यों कर रहा है, और उसके इस गलत व्यवहार को किस तरह से सुधारा जाएं, चलिए इस आर्टिकल के जरिए विस्तार से जानते हैं।

ध्यान आकर्षित करने के लिए

अक्सर ऐसा होता है, कि जब बच्चों को अपने परिवार या आसपास के लोगों से पर्याप्त प्यार नहीं मिलता है तो वह गलत व्यवहार करने लगते हैं। जब माता-पिता बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो बच्चे नकारात्मक गतिविधियां करके माता-पिता का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं। कई बार बच्चे मम्मी-पापा का ध्यान आकर्षित करने के लिए नखरे करते हैं, शोर मचाते हैं, या उनकी बातों को अनसुना कर देते हैं।

अच्छे व्यवहार के लिए खुद बने आदर्श

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा अच्छा व्यवहार करें, तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप खुद भी सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। क्योंकि बच्चे बड़े लोगों को जैसा करते हुए देखते हैं वैसा ही वे करने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप भी सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें जिससे कि बच्चे आपको देखे और सीखें।

बच्चे के व्यवहार के पीछे छुपी वजह जानें

कई बार बच्चे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भी गलत व्यवहार करने लगते हैं। इसलिए अगर आपको लग रहा है कि आपका बच्चा गलत व्यवहार कर रहा है तो सबसे पहले यह यह जानने की कोशिश करने की उसके मन में क्या चल रहा है कहीं वह परेशान तो नहीं है कहीं उसके साथ कुछ ऐसी घटना तो नहीं घटी है जो वह बात नहीं पा रहा है।

बच्चों को समझाने का सही तरीका

अगर आप चाहते हैं, कि आपका बच्चा गलत व्यवहार करना बंद कर दे, तो सबसे जरूरी है कि आप उसे डांटने मारने की वजह प्यार से समझाने की कोशिश करें। जब हम बच्चों पर गुस्सा करते हैं तो स्थिति और भी ज्यादा नाजुक हो जाती है। जब आप बच्चों से प्यार से बातें करेंगे, उन्हें समझाएंगे तो वह अपना व्यवहार सुधार लेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews