हर कदम पर सफलता की ओर बढ़ेगा आपका बच्चा, माता-पिता रखें बस इन बातों का ध्यान

हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा जीवन में हर कदम पर सफलता की ओर बढ़े। इसके लिए सिर्फ स्कूल में अच्छे अंक लाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और आदतें डालना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
Parenting Tips

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश करना माता-पिता का सबसे बड़ा कर्तव्य होता है, जब से बच्चा घर में जन्म लेता है तब से ही माता-पिता सिर्फ और सिर्फ उसकी परवरिश के लिए सोचते हैं, और खुद को बच्चों की परवरिश के लिए समर्पित कर देते हैं।

बच्चों का बचपन एक कच्चे घड़े की तरह होता है, जिस भी तरह माता-पिता उस घड़े को आकार देंगे वह वैसा ही बन जाएगा, इसलिए बचपन से ही जरूरी है की माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, अच्छी-अच्छी आदतें सिखाएं, ताकि जैसे-जैसे बच्चे बड़े हो उन्हें यह सारी चीजें अलग से सीखने की जरूरत ना पड़े।

माता-पिता रखें बस इन बातों का ध्यान (Parenting Tips)

ईश्वर को धन्यवाद देने की आदत

माता-पिता को अपने बच्चों में यह आदत और संस्कार डालने चाहिए, कि जैसे ही बच्चा सुबह उठे तो सबसे पहले वह भगवान को धन्यवाद कहे। बच्चों को यह समझाएं कि हर दिन भगवान का आभार व्यक्त करने से ही उनका मन शांत और विचार स्पष्ट रहते हैं।

बच्चों को ईश्वर से जोड़ने के लिए आप उन्हें आध्यात्मिक कहानियां भी सुना सकते हैं, यह सब करने से बच्चे की सोच में सकारात्मकता आएगी और वह जीवन में सही मार्ग पर चलेगा।

आप भी मोबाइल कम चलाएं

मोबाइल लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, एक बार लोग बिना खाए-पिए रह सकते हैं, लेकिन बिना मोबाइल के रहना उनके लिए असंभव होता है। यही आदत दिन पर दिन बच्चों में भी लगती जा रही है, आजकल जैसा कि देखा जा सकता है कि छोटे से छोटे बच्चों के हाथों में मोबाइल नजर आता है।

कई बार माता-पिता उन्हें मोबाइल थमा देते हैं, जिससे कि बच्चा जिद नहीं करेगा और खाना भी समय पर खा लगा, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? बिल्कुल भी नहीं, बच्चों के लिए मोबाइल सही बिल्कुल भी नहीं है, छोटे बच्चों को मोबाइल थमाना बिल्कुल भी सही नहीं है, इसके लिए पहले माता-पिता को मोबाइल से दूर रहने की आदत डालनी होगी। अगर आप दिन भर बच्चों के सामने मोबाइल में लगे रहेंगे, मोबाइल चलाते रहेंगे, तो बच्चे को भी मोबाइल खुद के लिए जरूरी लगेगा।

बच्चों के सामने लड़ाई-झगड़ा ना करें

अक्सर कपल बच्चों के सामने ही लड़ाई-झगड़ा करने लगते हैं, जब बच्चे अपने माता-पिता को लड़ते हुए देखते हैं, तो उनके मन में कई सवाल उठते हैं। ऐसे में उनके मानसिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

माता-पिता के लड़ाई-झगड़ा देखने से बच्चा नकारात्मक चीज सिखता है, इसके अलावा जब माता-पिता उसे कुछ सीखते हैं तो वह सीखने में दिलचस्पी नहीं लेता है। साथ ही साथ वह अपने माता-पिता से दूर-दूर रहने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार डाले जाएं, तो सबसे पहले आपको यह बड़ी गलती बिल्कुल नहीं करनी है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews