इंदौर में पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, मामला दर्ज, पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया 

चौकीदार की शिकायत पर क्षेत्र में भ्रमण कर रही एफआरबी मौके पर पहुंची दो युवकों ने पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की। शासकीय कार्य में बाधा डालने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लिया गया है।
indore news

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। युवकों पर  सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

इसकी मामले की जानकारी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी है। उन्होंने बताया कि चौकीदार के साथ ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। जिसकी शिकायत मिलने पर क्षेत्र में भ्रमण कर रही एफआरबी मौके पर पहुंची। तो चौकीदार से विवाद करने वाले दो लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की।

चौकीदार को धमकी देने का आरोप

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि विदुर नगर में रात के समय रामप्रसाद नामक एक चौकीदार ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान दो से तीन लोगों वहाँ पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप भी है।

FRB टीम के साथ भी बदसलूकी

चौकीदार की सूचना पर एफआरबी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस दौरान वहां मौजूद सूरज शर्मा और पंकज ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

पुलिस ने इस मामले में द्वारकापुरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सूरज शर्मा और पंकज दो युवक को हिरासत में लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews