गुलाबी होंठ चाहिए? ये दो आसान घरेलू नुस्खे कुछ ही दिनों में दिखाएंगे कमाल का असर

Pink Lips: अगर होंठ हो गए हैं काले या फटे हुए, तो घबराने की जरूरत नहीं। बस अपनाएं ये दो आसान घरेलू नुस्खे और पाएं गुलाबी, मुलायम और प्राकृतिक चमक वाले होंठ। इन उपायों में ना कोई केमिकल है, ना साइड इफेक्ट सिर्फ असर और वो भी कुछ ही दिनों में।
Pink Lips

रूखे, काले या फटे होंठ न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालते हैं। खासतौर पर जब होंठों पर नेचुरल गुलाबीपन (Pink Lips) गायब हो जाए, तो लोग लिपस्टिक के सहारे रंगत लाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये उपाय सिर्फ कुछ समय के लिए ही असर करता है।

अगर आप भी बिना लिपस्टिक के गुलाबी होंठ पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये उपाय नेचुरल हैं, सस्ते हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते। आइए जानते हैं दो ऐसे असरदार उपाय, जो होंठों की रंगत को धीरे-धीरे नेचुरल गुलाबी बना सकते हैं।

गुलाबी होंठों के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

1. चुकंदर और नारियल तेल

चुकंदर में मौजूद नेचुरल पिगमेंट आपके होंठों को गुलाबी रंग देने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो होंठों को डार्क होने से बचाते हैं। आप एक चम्मच चुकंदर का रस निकालकर उसमें आधा चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इस मिक्स को रोज रात को होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें। कुछ ही दिनों में होंठों में गुलाबी चमक नजर आने लगेगी।

शहद और नींबू 

नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है और शहद में मॉइश्चर। इन दोनों को मिलाकर इस्तेमाल करने से होंठों का कालापन धीरे-धीरे कम होता है और होंठ सॉफ्ट और स्मूद भी बनते हैं। 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर होंठों पर 10 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 3 बार दोहराएं।

होंठों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स भी अपनाएं

  • सोने से पहले होंठों को ब्रश या टॉवल से हल्के हाथों से रगड़कर डेड स्किन हटाएं।
  • हमेशा लिप बाम का इस्तेमाल करें, खासकर जब मौसम सूखा हो।
  • ज्यादा कैफीन, धूम्रपान या कैमिकल वाले लिप प्रोडक्ट्स से दूरी बनाएं।
  • दिन में पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और होंठ ड्राई न हों।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews