क्या आप भी चाहते हैं सेम के पौधे में लग जाए फलियों की झड़ी? फरवरी में ये हैक जरूर अपनाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके सेम के पौधे पर ढेर सारी फलियां लगें, तो फरवरी का महीना इसके लिए सबसे उपयुक्त समय है. माली के कुछ खास टिप्स और उपाय अपनाकर आप अपने सेम के पौधे से शानदार फली का उत्पादन पा सकते हैं.
Plant Care

दिन पर दिन घर में पेड़-पौधे (Plant Care) लगाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, अपने इसी क्रेज़ के चलते हैं लोग घरों में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाते हैं, अब लोगों का यह शौक़ सिर्फ़ फूलों वाले पौधों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि लोग अपने घरों में फूलों वाले पौधों के अलावा सब्ज़ियों के पौधे भी लगाने लगे हैं, जिससे कि उन्हें बाज़ार में मिलने वाली कैमिकल वाली सब्ज़ियां न ख़रीदना पड़े, साथ ही साथ वे हर मौसम में ताज़ी सब्ज़ियों का आनंद ले सकें.

जिन लोगों के घर में ज़्यादा जगह होती है वे लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में तब्दील कर देते हैं, वहीं जिन लोगों के घर में ज़्यादा जगह नहीं होती है वे लोग अपने घर की बालकनी या फिर छत पर तरह-तरह के पौधे लगाते हैं, आज हम ख़ासतौर पर सेम के पौधे की बात करेंगे. फ़रवरी और मार्च का महीना सेम के पौधे के लिए बेहतरीन महीना माना जाता है. अगर सही से देखभाल की जाए तो सेम के पौधे में ढेर सारी फलियाँ लगती है. आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिये बताएँगे की सेम के पौधे की देखभाल किस तरह की जा सकती है.

गुड़ और पानी की खाद

सबसे पहले तो यह बात समझने की ज़रूरत है कि पौधे के लिए बाज़ार में मिलने वाली खाद ही ज़रूरी नहीं है, बल्कि आपके किचन में ऐसी कई सामग्रियां पाई जाती हैं जिनकी मदद से आप प्राकृतिक खाद बना सकते हैं. घर में पाई जाने वाले ये चीज़ें ना सिर्फ़ सेम के पौधे को हरा-भरा बनाने में मदद करती हैं, बल्कि ख़ूब सारी फलियाँ भी खिलाती है. हम बात कर रहे हैं गुड़ और दो लीटर पानी की. इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके घर में पुराने से पुराना गुड़ है, तो यह पौधे के लिए और भी ज़्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है. चलिए अब जानते हैं कि गुड़ और पानी की मदद से खाद कैसे तैयार की जा सकती है.

गुड़ और पानी की खाद कैसे बनाएं

गुड़ और पानी की खाद बनाने के लिए सबसे पहले आपको गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ना है, इसके बाद में एक बाल्टी लें और उसमें कम से कम दो लीटर पानी डालें, फिर इस पानी में गुड़ को अच्छी तरह से मिला लें. रात भर इस पानी को ऐसे ही रखा रहने दें, फिर अगले दिन इस पानी को छानकर सेम के पौधे में आपको डाल सकते हैं. गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से यह सेम के पौधे को बढ़ाने में मदद करता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews