क्या एल्युमिनियम फॉयल से पौधों की ग्रोथ बढ़ती है? जानें तरीका और सच्चाई

क्या आपने कभी सोचा है कि बगीचे में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करने से पौधों पर क्या असर हो सकता है? यह एक दिलचस्प और बेहद फायदेमंद तरीका साबित हो सकता है.
Plant Care

आजकल घरों में पेड़-पौधे लगाने का शौक़ तेज़ी से बढ़ता जा रहा है, अपने इसी शौक़ के चलते लोग घरों में तरह तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों के अलावा मौसमी सब्ज़ियों फलों के पौधे भी लगाने लगे हैं. लोग पौधों को हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरीक़े अपनाते हैं.

लेकिन कई बार अच्छी ख़ासी देखभाल करने के बावजूद भी बदलते मौसम के कारण पौधे कभी-कभी मुरझा जाते हैं. ऐसे में पौधों की देखभाल के लिए एक अनोखा तरीक़ा एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल है, आपको शायद ही सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है कि एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल पौधों को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है.

एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल ( Aluminium Foil for Plant)

ऐसा बताया जाता है कि अगर मिट्टी में एल्यूमिनियम फॉयल को दबाया जाए तो यह पौधों को ज़रूरी पोषक तत्व देने के साथ साथ मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारने में भी मदद करता है, यह न केवल पौधों को स्वस्थ बनाता है बल्कि घर की सुंदरता भी बढ़ाता है. चलिए जान लेते हैं कि मिट्टी में एल्युमिनियम फॉयल दबाने के क्या क्या फ़ायदे होते हैं.

कीटों से बचाए (Plant Care)

अगर आपके पेड़ पौधों में बार-बार कीड़े लग रहे है, तो एल्युमिनियम फॉयल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. एल्युमीनियम फॉयल की चमकदार सतह कीटों को दूर रखने में मददगार साबित होती है. ख़ासतौर पर अगर आप अपने बग़ीचे में फल और सब्ज़ियां उगा रहे हैं, तो यह उपाय आपके पौधों को कीड़ों से बचाने में मदद करेगा.

मल्चिंग करें

पेड़ पौधों की मल्चिंग के लिए आप एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए एल्यूमिनियम फॉयल के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर मिट्टी में दबाएँ. इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और गर्मी में मिट्टी जल्द सूखने से बच जाती है. यह मिट्टी को ठंडा रखने में मदद करता है जिससे पौधों की जड़ों को आराम मिलता है.

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी चीज़ का अधिक नुक़सान दायक हो सकता है, ठीक है ऐसा ही एल्युमिनियम फॉयल के साथ भी है. यदि आप एल्यूमिनियम फॉयल का अपने गार्डन में उपयोग कर रहे हैं तो इसका अधिक प्रयोग न करें.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

कई बार लोग जल्दी फ़ायदा पाने के चक्कर में इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं और अधिक मात्रा में मिट्टी में डाल देते हैं, जिस वजह से मिट्टी में हवा इसका प्रवाह कम हो जाता है. जिससे पौधों की वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. पौधों की सही ग्रोथ के लिए जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलना बहुत ही ज़रूरी है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews