चीटियों के कहर से बचाएं पौधें, किचन में पाई जाने वाली ये एक चीज करेगी आपकी मदद

सर्दियों के मौसम में पौधों को अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है। इस मौसम में अक्सर पौधों में चीटियां लग जाती हैं, जिस वजह से पौधों की ग्रोथ रुक जाती है और वह मुरझा जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू समाधान बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।
Plant Care

Plant Care: दिन पर दिन लोगों में गार्डनिंग का शौक बढ़ते ही जा रहा है। लोग तरह-तरह के पौधे अपने घरों में लगाते रहते हैं, इतना ही नहीं पौधों की देखभाल बिल्कुल अपने बच्चों की तरह करते हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे पौधों की देखभाल करने का तरीका भी बदलना चाहिए।

अब सर्दी का मौसम चल रहा है और इस मौसम में एक आम समस्या है जो अक्सर पौधों में देखी जा सकती है, वह है चीटियों का लग जाना। चीटियां पौधों के ताने और पत्तियों पर इकट्ठा हो जाती है जिससे पौधों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में पौधों की ग्रोथ रुक जाती है और पौधे मुरझा जाते हैं।

घरेलू लिक्विड फर्टिलाइजर

इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग केमिकल लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार यह पौधे को फायदा पहुंचाने की वजह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए क्यों ना चीटियों को भगाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे को अपनाया जाए। घरेलू उपाय न सिर्फ पौधे के लिए सुरक्षित होते हैं बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित बनाकर रखते हैं।

नीम की खली का इस्तेमाल

चीटियों को भगाने के लिए नीम की खली बहुत ही कारगर साबित हो सकती है। नीम की खली को आप आसानी से किसी भी खाद भंडार से खरीद सकते हैं। चलिए जान लेते हैं, की आखिर नीम की खली का इस्तेमाल पौधों के लिए किस तरह करना है।

इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 5 या 6 चम्मच नीम की खली को 1 लीटर पानी में अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की जड़, तने, मिट्टी और पत्तों पर छिड़काव करें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं। आपको एक महीने के अंदर ही फर्क नजर आने लगेगा।

दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल

दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो भारतीय घरों में आसानी से पाया जा सकता है, इसका इस्तेमाल खाने और चाय बनाने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तीन-चार चम्मच दालचीनी पाउडर में एक दो मग पानी अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की मिट्टी, जड़ और पत्तों पर छिड़कें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews