Planting Tips: क्या आपके भी पौधे में नहीं खिल रहे हैं फूल, बस डालें ये एक चीज, फिर देखें चमत्कार

planting

Planting Tips: बहुत लोगों को घर में पौधे लगाने का बहुत शौक होता है। फूलों के पौधे से न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। कुछ लोगों को तो पौधे का इतना ज्यादा शौक होता है कि वह अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में बदल देते हैं। इस प्रकार लोगों को अपने घर के गार्डन, बालकनी या फिर छत में फूलों के पौधे लगाना बहुत अच्छा लगता है। तमाम प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों को लोग अपने घरों में लगाते हैं इन्हीं फूलों में से एक है मोगरे का फूल। आज हम इस लेख के द्वारा खासतौर पर मोगरे के पौधे और उसके फूल के बारे में बात करेंगे।

मोगरे, अपनी मनमोहक खुशबू और सुंदर फूलों के लिए जाने जाते हैं, हर घर में इनकी मौजूदगी खुशनुमा माहौल बनाती है। मगर कई बार मोगरे के पौधे में फूल कम आते हैं, जिसके कारण घर की शोभा फीकी पड़ जाती है। लेकिन चिंता न करें, आज हम आपको एक ऐसी चीज बताने जा रहे हैं, जिसे मोगरे के पौधे में डालने से भर-भर के फूल आने लगेंगे।

धूप

मोगरे के पौधे को धूप की बहुत आवश्यकता होती है। अगर आपका पौधा छांव में लगा हुआ है तो इसमें फूल आने की कम संभावना है, अगर आप चाहते हैं कि मोगरे के पौधे में फूल खिले तो उसके लिए आपको उसे धूप में रखना होगा। कम से कम मोगरे के पौधे में 1 से 2 घंटे की धूप जरूर दें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की 2 घंटे से ज्यादा देर तक मोगरे के पौधों को धूप में ना रखें, 2 घंटे धूप में रखने के बाद पौधे के पास छांव की व्यवस्था करें।

नीम का तेल

कई बार पौधे में कीड़े लग जाते हैं जिस वजह से भी फूल नहीं मिलते हैं। ऐसे में एक आसान उपाय काम आ सकता है। पौधे में फूल उगाने के लिए आप घर पर बनाए गए नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक लीटर पानी में 10 मिलीलीटर नीम का तेल मिलाएं। इस घोल को अच्छी तरह से मिला लें। इस घोल को मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें। इस घोल को हर 15 दिन में एक बार डालें।नीम का तेल मोगरे के पौधे को कीटों से बचाता है। नीम का तेल मोगरे के पौधे को पोषण प्रदान करता है। नीम का तेल मोगरे के पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है।

पानी की मात्रा का ध्यान रखें

जब कभी भी मिट्टी सूखी हुई नजर आती है तो हम उसमें पानी डाल देते हैं और इस वजह से कई बार हम ओवर पानी पौधे में डाल देते हैं। लेकिन गमले में ओवर पानी डालने से पौधे को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचता है। कभी भी गमले में एक साथ ज्यादा पानी नहीं डालना चाहिए, पहले थोड़ा सा पानी डालें उसे सूख जाने दें उसके बाद थोड़ा पानी और डालें। जब मिट्टी पानी सोकना बंद कर देती है। तब समझ लीजिए कि पौधे को पर्याप्त पानी मिल चुका है।

इन बातों का रखें ध्यान

1. मोगरे के पौधे को महीने में एक बार खाद डालें।
2. मोगरे के पौधे को मुरझाए हुए फूलों को हटाते रहें।
3. मोगरे के पौधे की टहनियों को नियमित रूप से काटते रहें।
4. मोगरे के पौधे को रोगों से बचाएं। इन उपायों को करने से आपके मोगरे के पौधे में भर-भर के फूल आने लगेंगे और आपके घर की शोभा बढ़ जाएगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews