Planting Tips: मुरझाए पौधे को दें नया जीवन, इस फल के छिलके का पानी है रामबाण, करें इस्तेमाल

Planting Tips: क्या आपके पौधे सूख रहे हैं और बेजान लग रहे हैं? चिंता न करें! केले के छिलके का पानी आपके मुरझाए हुए पौधों को नया जीवन दे सकता है।
planting

Planting Tips: गर्मी का मौसम आते ही प्रकृति अपना रंग बदल लेती है। जहां पहले हरा-भरा नजारा होता था, वहां धीरे-धीरे सूखेपन का आभास होने लगता है। इस मौसम में ना सिर्फ इंसान, बल्कि पौधे भी परेशान हो जाते हैं। तेज धूप और गर्मी के कारण पौधों में पानी की कमी हो जाती है, जिससे वे सूखने लगते हैं। लेकिन चिंता न करें थोड़ी सी सावधानी और देखभाल से आप अपने प्यारे पौधों को गर्मी के मौसम में भी हरा-भरा रख सकते हैं।

पौधे हमारे घरों को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ ताजी हवा भी देते हैं। उनकी देखभाल करना ज़रूरी होता है, खासकर गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और गर्मी से पौधे सूखने लगते हैं। होममेड लिक्विड खाद पौधों को पोषण देने का एक बेहतरीन तरीका है। यह न केवल पौधों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि उन्हें गर्मी के मौसम में होने वाले तनाव से भी बचाता है। हम अक्सर फल खाते समय उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छिलकों में भी कई फायदे छिपे होते हैं? केले का छिलका भी ऐसा ही एक उदाहरण है। ज्यादातर लोग केले के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसका छिलका पौधों की ग्रोथ के लिए काफी कारगर होता है।

केले के छिलके क्यों फायदेमंद हैं?

केले के छिलके पोटेशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो पौधों के विकास के लिए आवश्यक है। यह पोषक तत्व मजबूत जड़ों, तनों और पत्तियों को बढ़ावा देता है।इसमें मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो क्लोरोफिल उत्पादन में मदद करता है, जिससे पत्तियां हरी और स्वस्थ रहती हैं। इसके अलावा, केले के छिलकों में फास्फोरस भी होता है, जो फूलों और फलों के उत्पादन को बढ़ावा देता है।

केले के छिलके का पानी कैसे बनाएं:

सामग्री:

2-3 केले के छिलके
1 लीटर पानी

विधि:

केले के छिलकों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक बर्तन में पानी उबालें।
उबलते पानी में केले के छिलके डालें और 10 मिनट तक उबालें।
गैस बंद करें और छिलकों को पानी में 30 मिनट तक ठंडा होने दें।
छान लें और ठंडा केले के छिलके के पानी का उपयोग करें।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews