डायबिटीज मरीज के लिए तैयार करें ये हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, जानें इसे बनाने की आसान विधि

डायबिटीज मरीज के लिए तैयार करें ये हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Breakfast Recipes For Diabetes Patients : अक्सर ब्रेकफास्ट में हमें वैसी डिश तैयार करनी होती है जोकि बच्चों के लिए फायदेमंद हो साथ ही घर में यदि डायबिटीज पेशेंट है तो उनके लिए भी वह फायदेमंद ही हो। ऐसे में यह चॉइस कर पाना काफी डिफिकल्ट हो जाता है कि हम अपनी लाइफ स्टाइल में खानपान को किस तरह से कंट्रोल करें, जिससे शुगर लेवल मेंटेन हो सके। डायबिटीज पेशेंट में अक्सर आंखों से कम दिखना, शरीर में सूजन जैसी समस्याएं होती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको एक टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज बताते हैं, जिसे डायबिटीज के मरीज आराम से खा सकते हैं और शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।

काले चने की चाट

सामग्री

  • काले चने
  • प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती (कटा हुआ)
  • नींबू का रस
  • नमक और काली मिर्च
  • चाट मसाला

कैसे बनाएं

  • इसे बनाने के लिए पहले काले चने को रात में ही पानी में भिंगो कर रख दें।
  • सुबह उठकर उसे अच्छे से धोकर कुकर में उबाल लें।
  • अब उबाले हुए चने को छान कर पानी से अलग कर लें।
  • अब एक कटोरे में उबले हुए चने, कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें।
  • इसमें नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब आपकी चाट तैयार है।

उपमा

सामग्री

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • तेल – 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा – 1 छोटा चमच
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (कटा हुआ)
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • पानी – 2 कप
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले एक कड़ाही में सूजी को हल्के भूरे रंग तक भून लें।
  • इसके बाद इसे अलग प्लेट या बॉउल में निकाल लें।
  • अब पेन में तेल गरम करें और जब ऑयल गरम हो जाए, तो उसमें जीरा डालें।
  • फिर उसमें हरी मिर्च, प्याज और अदरक डालें। इन्हें 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें धनिया डालें और अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमें भूने हुई सूजी और पानी डालें।
  • फिर उसे धीमी आंच पर उबालने दें।
  • जब उपमा का पानी सूख जाए तो उसमें हल्का सा नींबू का रस डालकर मिला लें।
  • अब गरमा-गरम उपमा को हरी मिर्च के साथ परोसें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews