कद्दू के बीज में होते हैं कई चमत्कारी गुण, कई समस्याओं को करता है दूर, जानें सेवन का सही तरीका

कद्दू के बीज में होते हैं कई चमत्कारी गुण, कई समस्याओं को करता है दूर, जानें सेवन का सही तरीका

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। छोटे-छोटे दिखने वाले कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) कई गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें इसमें आयरन फाइबर और मैग्नीशियम जैसे सेहतमंद पाए जाते हैं। डॉक्टर की डाइट में कद्दू के बीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। यह कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को दूर करता। इसमें हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की मात्रा भरपूर होने के कारण यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद फैटी एसिड बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर लेवल को संतुलित रखता है।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: नीति आयोग में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

इतना ही नहीं कद्दू के बीज को स्लीपिंग पिल्स की तरफ भी लिया जा सकता। माना जाता है कि कद्दू के बीज का सेवन करने से रात को नींद अच्छी आती है। जिंक की मात्रा भरपूर होने के कारण पुरुषों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता। डायबिटीज मरीजों के लिए भी कद्दू के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं, यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता है। वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने कद्दू का बीज बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है। विटामिन सी की मात्रा होने के कारण यह बालों के ग्रोथ में भी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई चेहरे पर निखार लाता है।

ऐसे करें इसका सेवन

कद्दू के बीज का सेवन अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। आप इन बीजों अच्छे से रोस्ट करके इसका सेवन की स्नैक्स की तरह कर सकते हैं। इसे पीसकर सलाद और कड़ी में डाल कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। कपकेक्स और केक में  इन बीजों को को क्रश कर डाल सकते हैं। स्मूदी और शेक के जरिए भी आप कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews