Relationship Tips: जीवन में दोस्त क्यों है जरूरी, जानें सच्चे मित्र की क्या होती है क्वालिटी

कुछ दोस्ती के रिश्ते ऐसे होते हैं जो समय के साथ और गहरे होते चले जाते हैं, तो कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जो काम से जुड़े होते हैं और मतलब के लिए आपके साथ रहते हैं और फिर अलग हो जाते हैं।
Relationship Tips: जीवन में दोस्त क्यों है जरूरी, जानें सच्चे मित्र की क्या होती है क्वालिटी

Relationship Tips : रिश्ते कई प्रकार के होते हैं, जिनमें पति-पत्नी का रिश्ता, भाई बहन का रिश्ता, चाचा भतीजे का रिश्ता, माता-पिता का रिश्ता, आदि शामिल है। इसके अलावा, दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है जिसके साथ एहसास अलग होता है। यह एक ऐसा रिलेशनशिप होता है, जो जन्म लेते के साथ नहीं मिलता, बल्कि यह जिंदगी की हर मोड़ पर मिलता है। कुछ दोस्ती के रिश्ते ऐसे होते हैं जो समय के साथ और गहरे होते चले जाते हैं, तो कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जो काम से जुड़े होते हैं और मतलब के लिए आपके साथ रहते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। कुछ दोस्त मतलबी होते हैं, तो कुछ दोस्त नि:स्वार्थ भाव से दोस्ती निभाना वाले भी होते हैं।

दोस्ती का एहसास होता है खास

दोस्ती का रिश्ता बेहद अनमोल रिश्ता होता है। इसे किसी के साथ कंपेयर नहीं किया जा सकता, बल्कि यह केवल विश्वास और भरोसे के आधार पर बनता है। दोस्ती में लोग एक दूसरे पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। साथ ही यह भी उम्मीद करते हैं कि उनके साथ उनका दोस्त हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा। चाहे बरसात हो, चाहे गर्मी हो या फिर चाहे ठंड हो दोस्त की जरूरत जब भी पड़े साथ देने वाला ही सच्चा मित्र कहलाता है। जीवन में दोस्त इसलिए जरूरी होते हैं, क्योंकि बहुत ऐसी ऐसी बातें हैं जो हर किसी से शेयर नहीं कर सकते लेकिन वह चीज आप अपने दोस्त को बोल कर बता सकते हैं।

ऐसे करें पता

आजकल दुनिया मतलबी होती जा रही है। ऐसे में सच्चे दोस्त की पहचान कर पाना बेहद मुश्किल है। जो फ्रेंड्स आपसे मतलब के लिए जुड़े हैं, वह बुरे वक्त में आपका साथ नहीं देंगे, बल्कि वह अपना पल्ला झाड़ कर चले जाएंगे, लेकिन जो सही में आपका सच्चा साथी होगा, वह अच्छे वक्त पर तो आपके साथ रहेगा ही, बुरे वक्त में भी आपके साथ खड़ा रहेगा। इसलिए अगर आपके पास ऐसा कोई साथी है, तो उसे खाने की गलती कभी मत करें।

जो लोग झूठे होते हैं, वह हर बात और चीज को लेकर दिखावा करते हैं, लेकिन आपका सच्चा साथी किसी भी बात को लेकर दिखावा नहीं करेगा, बल्कि आपकी हर हालत में वह आपके साथ सदैव जुड़ा रहेगा। यही सच्चे साथी की पहचान होती है।

जरूरी नहीं है कि आप अपने दोस्त से बार-बार मिले, तभी आपकी दोस्ती बरकरार रहेगी, बल्कि बिना मिले भी आपका रिश्ता स्ट्रांग और भरोसेमंद रहता है क्योंकि सच्चा साथी कभी भी आपकी बुराई किसी तीसरे से नहीं करेगा। अगर वह ऐसा करता है, तो फौरन आपको मुझसे दूरी बना लेनी चाहिए।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews