Ragi Soup Recipe: सर्दियों के मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर गरमा-गर्म रागी सूप का लें मजा, जानें झटपट बन जाने वाले रेसिपी

Ragi Soup Recipe: सर्दियों के मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर गरमा-गर्म रागी सूप का लें मजा, जानें झटपट बन जाने वाले रेसिपी

Ragi Soup Recipe: सर्दियों के सर्द मौसम में अधिकतर लोगों को गरमा गरम सूप पीना बहुत पसंद होता है। एक जैसा सूप पीकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं, इसलिए उन्हें कुछ अलग चाहिए रहता है। सर्दियों के मौसम में बाजार में कई प्रकार की सब्जियां आती हैं। जैसे पालक, गाजर, गोभी, मटर आदि। इन्हीं सब्जियों के साथ-साथ सर्दियों में बाजरा, जौ , रागी जैसे अनाजों की भी डिमांड बढ़ जाती है। आज हम बात करेंगे रागी अनाज की, इसे कहीं कहीं जगह मंडुआ भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल रोटी, उपमा, बिस्किट, डोसा और सूप बनाने में किया जाता है। यह न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है बल्कि इससे शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा रागी का सूप बनाने की विधि बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

जानें, रागी सूप बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री लगती है?

2 बड़े चम्मच तिल का तेल
1 बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच अदरक बारीक
1/4 प्याज
1 कप मिक्स सब्जियां
2 बड़े चम्मच रागी का आटा
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
1/2 नींबू
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

जानें, किस तरह बनाएं रागी सूप?

1. रागी सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रखें और उसमें तिल का तेल डालें और गर्म करें।

2. सामग्री में बताई गई सारी सब्जियों को डालकर अच्छी तरह भूनें। जब यह अच्छे से फ्राई हो जाए तो इन सब्जियों को एक कटोरे में निकाल कर अलग रख दें।

3. फिर एक पैन में तिल का तेल गर्म करें और इसमें अदरक, लहसुन डालकर भूनें। फिर इसमें रागी का आटा डालें और इसको कम से कम एक मिनट तक भूनें। इसमें ऊपर से काली मिर्च पाउडर भी डाल दें।

4. इसको लगातार चलाते रहें जिससे कि इसमें डले न पड़ें। इसके बाद इसमें सभी मिक्स सब्जियां डालकर ढक कर तीन-चार मिनट तक अच्छे से पका लें। इस दौरान गैस की आंच कम रखें।

5. अब इस तरह आपका गरमा-गर्म रागी सूप बनकर तैयार हो चुका है। अब आप इसे बाउल में निकाल कर रेड चिल्ली फ्लेक्स और नींबू का रस मिलाकर सर्व करें और ठंडे-ठंडे मौसम में गरमा गरम रागी सूप का लुफ्त उठाएं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews