Raksha Bandhan Mehndi Designs: इस बार सिर्फ 5-10 मिनट में लगाएं मेहंदी के आसान और सुंदर डिजाइन, जानिए कैसे

रक्षाबंधन 2025 में खूबसूरत दिखने का एक आसान तरीका है, सिर्फ 5 मिनट में लगने वाले ये आसान मेहंदी डिजाइन। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे सुंदर और सिंपल डिज़ाइन, जो दिखेंगे भी शानदार और लगाने में भी हैं झटपट, खासकर त्योहार के दिन।
Raksha Bandhan Mehndi Designs

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है, और इस खास दिन पर हर बहन चाहती है कि वह सबसे सुंदर दिखे। नए कपड़े, गहने और मेकअप तो जरूरी हैं ही, लेकिन हाथों में मेहंदी न लगे तो सजने-संवरने का मज़ा अधूरा लगता है। ऐसे में अगर आपके पास समय की कमी हो, तो घबराने की बात नहीं।

इस लेख में हम लेकर आए हैं कुछ बेहद आसान और झटपट लगने वाले मेहंदी डिज़ाइन जो 5 मिनट से भी कम समय में तैयार हो जाते हैं। ये डिज़ाइन खासकर उन बहनों के लिए हैं, जिन्हें खुद मेहंदी लगानी है या जो जल्दी में तैयार होना चाहती हैं।

जानिए वो डिज़ाइन जो देंगे त्योहार को खास अंदाज़

गोल टिक्की
Raksha Bandhan Mehndi Designs

गोल टिक्की वाला मेहंदी डिज़ाइन सबसे आसान और हमेशा से ट्रेंड में रहने वाला पैटर्न है। इसमें हथेली के बीच में एक गोल आकृति बनाई जाती है और उसके चारों तरफ बेलें या डॉट्स बनाए जाते हैं। इस डिज़ाइन को बनाने में सिर्फ 3-4 मिनट लगते हैं और यह हर साड़ी या सूट के साथ बहुत अच्छा लगता है।

फुल हैंड मेहंदी

Raksha Bandhan Mehndi Designs

अगर आपको फुल हैंड मेहंदी पसंद नहीं है तो उंगलियों पर बेल या जाल वाला डिज़ाइन सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें हर उंगली पर अलग-अलग पैटर्न बनते हैं और हथेली को खाली रखा जाता है। ये स्टाइलिश भी लगता है और ट्रेंडी भी। आजकल इंस्टाग्राम और पिनटेरेस्ट पर भी यही डिज़ाइन छाए हुए हैं।

अरबी मेहंदी डिज़ाइन

Raksha Bandhan Mehndi Designs

अरबी मेहंदी डिज़ाइन देखने में भारी लगते हैं लेकिन इन्हें बनाना बहुत आसान होता है। इसमें मोटे मोटे फ्लोरल पैटर्न बनाए जाते हैं जो आधे हाथ में फैलते हैं। एक तरफ से शुरू करके कलाई तक डिजाइन को फैलाया जाता है। इसका एक फायदा ये भी है कि कम समय में हाथ भरा हुआ दिखता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews