Recipe: मिलावट वाले प्रोटीन पाउडर को करें इन्कार, घर पर ही बनाकर करें इस्तेमाल ..

Recipe: मिलावट वाले प्रोटीन पाउडर को करें इन्कार, घर पर ही बनाकर करें इस्तेमाल ..

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मनुष्य के शरीर में प्रोटीन (protein ) एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हार्मोन, कैलोरी, एंजाइम्स, टिश्यू, मसल्स को संतुलित रखने का काम प्रोटीन करता है। खासकर की जिम जाने वाले लोगों  में और वजन बढ़ाने के लिए यह बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आहार में प्रोटीन को लेने से कई बीमारियों से राहत मिलती है। बाजारों में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर (protein powder ) में काफी मिलावट की जाती है, जिससे शरीर पर काफी दुष्प्रभाव भी पड़ता है।  इससे पिंपल्स, चक्कर, थकान, सिरदर्द और पेट की समस्या होती है, इसलिए  बाहर से दुकानों से प्रोटीन पाउडर खरीदने से अच्छा है कि, आप इसे घर पर बनाएं और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जाने आप घर पर कैसे बना सकते हैं प्रोटीन पाउडर:-

इन चीजों की होगी जरूरत:

घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए आपको 1 कप बादाम, आधा कप अखरोट, 1/4 कप काजू, 2 चम्मच तरबूज का बीज (watermelon seeds), दो चम्मच सूर्यमुखी का बीज(sunflower seeds), आधा कप ओट्स(oats), दो कप chia seeds, 1/4 कप पिस्ता, दो चम्मच कोंहड़े  का बीज (pumpkin seeds), आधा का सूखा दूध का पाउडर चाहिए होगा।

यह भी पढ़े… वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, सप्लीमेंट्स से करें तौबा

विधि:

  • सबसे पहले कड़ाही गर्म करें और एक कप बादाम को भूरा होने तक अच्छे से भुने
  • फिर इसमें अखरोट पिस्ता और काजू डालें और उसे धीमी आंच में अच्छे से भुने
  • भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को अब अलग से रख दें
  • उसके बाद कोंहड़े  का बीज, तरबूज का बीज और सूर्यमुखी का बीज अच्छे से भुने,
  •   जब तक ये अच्छे से भूल ना जाए तब तक गैस का फ्लेम बंद ना करें
  • उसको भी अच्छे से भून कर अलग रख लें और सभी को ठंडा होने तक इंतजार करें।
  • उसके बाद chia seeds को अच्छे से मिला दे, जब सारे nuts अच्छे से ठंडे हो जाए
  • तो मिक्सी में डालकर इसे अच्छे से पीस लें और बारीक पाउडर बना ले।
  • अब मैं मिश्रण में सूखा हुआ दूध का पाउडर अच्छे से मिलाएं
  • आपका पाउडर आपका प्रोटीन पाउडर अब तैयार है।
  • इसे अच्छे से किसी एयर डब्बे में बंद कर कर आप इसे रख सकते हैं और करीब 2 महीने तक आप इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • दूध के साथ मिलाकर पीने से आपके शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरी होगी।

Disclaimer: इसका उद्देश्य कोई भ्रम फैलाना नहीं है, केवल शिक्षित करने के लिए सूत्रों के आधार पर यह खबर बनाई गई है। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews