शादी के शुरुआती दिनों में इन 4 गलतियों से बचें, वरना बढ़ सकती हैं दूरियां

शादी एक खूबसूरत रिश्ता है, जिसे प्यार, विश्वास और आपसी समझ से मजबूत बनाया जाता है. लेकिन शादी के बाद अगर कुछ गलतियां बार-बार दोहराई जाएं, तो रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं.
Relationship

शादी लड़का और लड़की के जीवन का एक ख़ूबसूरत और अहम पड़ाव होता है, शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों को अपने रिश्ते में कई उम्मीदें रहती है. शादी के बाद कई रिश्ते बदल जाते हैं और कई रिश्ते बढ़ जाते हैं.

शादी के बाद शुरुआती दिन बहुत नाज़ुक होते हैं. जब दोनों ही साथी एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं, साथ ही साथ रिश्ते को मज़बूत बनाने की भी कोशिश करते हैं. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी छोटी मोटी गलतियां भी पार्टनर कर बैठते हैं, जिससे पति पत्नी के बीच में दूरियां होने लगती है.

ज़्यादा उम्मीदें करना (Relationship)

शादी के बाद अक्सर देखा जाता है कि पार्टनर एक दूसरे से हद से ज़्यादा उम्मीदें करने लगते हैं. इतना ही नहीं यह उम्मीद भी रखते हैं कि उनका जीवनसाथी जल्द ही उनके मुताबिक़ ढल जाए, लेकिन कोई भी सामान कभी भी तुरंत नहीं बदल सकता.

दुनिया में हर इंसान अलग-अलग होते हैं और सभी की आदतें भी अलग-अलग होती है, अगर कोई बदलना भी चाहे तो उसे थोड़ा समय लगता है. इसलिए ज़रूरी है कि पार्टनर एक दूसरे को समय दें, ताकि वे बेहतर तरीक़े से एक दूसरे को समझ सके.

बहस करना

कई बार पार्टनर शादी के कुछ दिन बाद ही छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगते हैं, यह आदत रिश्ते में खटास ला सकती है. शादीशुदा ज़िंदगी को ख़ुशहाल तरीक़े से जीना इतना भी आसान न होता है जितना कि देखा जाता है. इसलिए बहस करने से बचें, बहस करने की बजाय एक दूसरे की बातों को समझें और प्यार से समझाए.

पर्सनल स्पेस न देना

शादी का मतलब यह नहीं होता है कि पार्टनर हर वक़्त आपके साथ रहे, और आपकी हर बात माने. रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो हर रिश्ते में पर्सनल स्पेस देना ज़रूरी होता है. कई बार ऐसा होता है की कपल शादी के बाद अपने पार्टनर पर हद से ज़्यादा अधिकार जताने लगते हैं. यही वजह है कि कई बार लोग अपने रिश्तों में घुटन महसूस करते हैं.

पार्टनर के परिवार वालों के बारे में बुरा बोलना

शादी के शुरुआती दिनों में ही ऐसा देखा चाहता है कि लोग अपने पार्टनर के परिवार वालों के बारे में बुरा भला बोलने लगते हैं. हर इंसान अपने परिवार के प्रति संवेदनशील होता है, अगर आप अपने पार्टनर और उनके परिवार वालों के बारे में बुरा भला कहेंगे तो ये आपके रिश्ते में नकारात्मक असर डाल सकता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews