कहीं आपका ओवरप्रोटेक्टिव प्यार तो नहीं बन रहा दूरी की वजह? जानें कैसे करें इसे ठीक

जब प्यार सच्चा होता है, तो उसमे एक खास केयर और चिंता होती है, लेकिन कभी-कभी यह केयर ओवरप्रोटेक्टिव बन जाती है, ओवरप्रोटेक्टिव मोहब्बत कभी-कभी पार्टनर के लिए बोझ बन सकती है और रिश्ते (Relationship) में तनाव ला सकती है.
Relationship

रिश्ता (Relationship) अगर प्यार का हो तो केयर और अटेंशन देना बहुत ज़रूरी हो जाता है, लेकिन अगर ये ज़्यादा भी हो जाए तब भी मुसीबत बढ़ जाती है. अक्सर रिश्तों में देखा जाता है कि जब केयर और अटेंशन हद से ज़्यादा होने लगे तो पार्टनर इरिटेट होने लगता है या फिर ये सारी चीज़ें पार्टनर के लिए बोझ बन सकती है. कई लोग अपने प्यार के रिश्ते में इतने ज़्यादा घुल जाते हैं , कि उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं होता है कि उनका ओवरप्रोटेक्टिव प्यार उनके पार्टनर के लिए परेशानी बन रहा है.

अगर आप नहीं समझ पा रहे है कि आख़िर ओवरप्रोटेक्टिव प्यार किसे कहा जाएगा, तो हम आपको बता देते हैं , कि अगर आप अपने पार्टनर से बार बार पूछते हैं कि वे कहाँ है, वे किसके साथ हैं, या फिर हमेशा उन्हें हर चीज़ के लिए आगे रहकर गाइड करने की कोशिश करते हैं ,तो यह सारी आदतें ओवरप्रोटेक्टिव व्यवहार की निशानी में शामिल हो सकती है. कई बार देखा जाता है कि कपल अपने पार्टनर पर हद से ज़्यादा अधिकार ज़माने लगते हैं, साथ ही साथ अपने पार्टनर की ज़िंदगी को कंट्रोल करने की भी कोशिश करते हैं, चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये समझते हैं कि इस आदत की वजह से किस किस तरह की परेशानियां पार्टनर को झेलनी पड़ सकती है, साथ ही साथ ही इस व्यवहार से कैसे बचा जा सकता है.

ओवरप्रोटेक्टिव व्यवहार को कैसे बदलें ? (Relationship)

विश्वास सबसे ज़रूरी

किसी भी रिश्ते में विश्वास सबसे ज़रूरी पहलू होता है, विश्वास के बिना कोई भी रिश्ता ज़्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाता है, इसलिए ज़रूरी है कि हर समय अपने पार्टनर निगरानी न करें.

पर्सनल स्पेस

रिश्ता कितना भी गहरा क्यों न हो, रिश्ते में कितना भी प्यार क्यों न हो, लेकिन हमेशा अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देना चाहिए, पार्टनर पर अधिकार ज़माना सही है लेकिन हद से ज़्यादा अधिकार ज़माना कई बार उनकी पर्सनल स्पेस को छीन सकता है.

खुलकर बात करें

अगर आप अपने पार्टनर को लेकर बार बार इनसिक्योर फ़ील करते हैं, आपको हर वक़्त उनकी चिंता सताती रहती है, या फिर आपको अपने पार्टनर पर श़क होता रहता है, तो ऐसे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करना बहुत ज़रूरी है. इसलिए खुलकर बात करें ना कि उन पर नज़र रखें.

अपने आपको न भूलें

रिश्ता चाहे कोई भी क्यों न हो, किसी भी रिश्ते में हद से ज़्यादा नहीं खोना चाहिए, अगर आप प्यार के रिश्ते में हैं तो अपने पार्टनर को प्यार करने के अलावा आप अपने आप से भी प्यार करे अपने आपको न भूलें. अपने शौक़, अपने करियर और अपने दोस्तों को भी समय दें, हर वक़्त सिर्फ़ अपने पार्टनर के पीछे अपना समय ना गवाएं.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews