प्यार में धोखा देने वाले लोग अक्सर होते हैं ऐसे, शुरू से बना लें दूरी वरना टूट सकता है दिल

रिश्तों में सच्चाई सबसे अहम होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो प्यार में धोखा देने से पीछे नहीं हटते। एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक कुछ खास आदतों और राशि के लोग रिश्तों में चीटिंग की संभावना ज्यादा रखते हैं। ऐसे लोगों से पहले ही सतर्क रहें।
Relationship

प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन जब इसमें धोखा मिल जाए तो इंसान पूरी तरह टूट जाता है। कई बार हम पूरे दिल से किसी पर भरोसा करते हैं, लेकिन बदले में हमें मिलता है सिर्फ छल और जख्म। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन लोग रिलेशनशिप (Relationship) में धोखेबाज़ साबित हो सकते हैं।

एस्ट्रोलॉजी और साइकोलॉजी दोनों के आधार पर कुछ लोगों में प्यार निभाने की बजाय धोखा देने की प्रवृत्ति ज्यादा पाई जाती है। उनके व्यवहार, बातों और आदतों से आप पहले ही पहचान सकते हैं कि वो वाकई सच्चे हैं या फिर टाइम पास कर रहे हैं। चलिए जानते हैं ऐसे लोगों की खास पहचान।

बार-बार झूठ बोलना और बातों में घुमा-फिरा कर जवाब देना

अगर कोई इंसान अक्सर झूठ बोलता है और सीधा जवाब देने से बचता है, तो सावधान हो जाइए। आज कुछ कहेगा, कल कुछ और। उसकी बातें कभी एक जैसी नहीं होतीं। जब भी सवाल पूछो, तो या तो नाराज़ हो जाता है या बात को घुमा देता है। ऐसे लोग भरोसे के लायक नहीं होते।

सिर्फ खुद की परवाह करना

अगर आपका पार्टनर सिर्फ खुद के बारे में सोचता है और आपकी भावनाओं को बार-बार नजरअंदाज करता है, तो यह एक बड़ा अलार्म है। ऐसे लोग प्यार को नहीं, अपने फायदे को तवज्जो देते हैं। जब उन्हें आपसे फायदा मिलना बंद हो जाता है, तो वो बिना कुछ कहे दूर हो जाते हैं।

रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट न करना या छुपाना

अगर कोई आपके साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन कभी अपने दोस्तों या परिवार को आपके बारे में नहीं बताता, तो सोचिए क्यों? ऐसा वो लोग करते हैं जो दोहरा खेल खेल रहे होते हैं। कई बार उनके और भी रिश्ते होते हैं, जिन्हें वो छुपाकर रखते हैं। जब सच्चाई सामने आती है, तब बहुत देर हो चुकी होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews