Relationship Tips: लड़ाई के दौरान भूलकर भी पार्टनर से न कहें ये बातें, रिश्ते में आ सकती है कड़वाहट

Relationship Tips: लड़ाई के दौरान भूलकर भी पार्टनर से न कहें ये बातें, रिश्ते में आ सकती है कड़वाहट

Relationship Tips : कोई भी रिश्ता प्यार विश्वास और भरोसे की बुनियाद पर टिका होता है। एक-दूसरे पर भरोसा रखना, एक-दूसरे की जरूरत का ख्याल रखना आपका कर्तव्य है और इसी से आपके रिश्ते में गहराई आती है। वहीं, जहां प्यार होता है वहां लड़ाई होना भी स्वाभाविक है। लड़ाई से हमें यह पता चलता है कि हमारा रिश्ता कितना मजबूत है, लेकिन कई बार हम अपने पार्टनर से लड़ाई करते वक्त कुछ ऐसे शब्द बोल देते हैं, जिससे रिश्ते में दूरी आ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

भूलकर भी पार्टनर से न कहें ये बातें

  • दो लोगों की लड़ाई के बीच कभी भी तीसरे को नहीं लाना चाहिए। सिंपल सी बात ये है कि अपने पार्टनर की तुलना कभी भी किसी के साथ नहीं करनी चाहिए कि वह तुमसे बेहतर है। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है और यह टूट भी सकता है।
  • अगर आप दोनों के बीच लड़ाई हो रही है, तो एक इंसान को चुप हो जाना चाहिए। जिससे लड़ाई अपने आप खत्म हो जाए, लेकिन कई बार गुस्से में आप पार्टनर को कुछ ऐसा कह देते हैं कि तुम कभी नहीं बदल सकते या तुम कभी नहीं सुधर सकते, जिसका रिश्ते पर काफी गहरा असर पड़ता है। क्योंकि किसी रिश्ते को निभाने के लिए दोनों ही पार्टनर की ओर से बराबर का एफर्ट्स लगाया जाता है।
  • कभी-कभी लड़ाई में हम अपना आपा खो देते हैं और अपने पार्टनर से यह कह बैठते हैं कि तुम किसी के लायक नहीं हो। ऐसा कहना सामने वाले को बहुत ही बुरा फील कराता है। यह उन्हें डिमोटिवेट भी करता है। ऐसे में कई बार इमोशनल होकर आपका पार्टनर आपसे दूर जाने का फैसला कर लेता है। इसलिए ऐसा कहकर उन्हें नीचा ना दिखाएं।
  • कभी भी अपने पार्टनर को ऐसा महसूस ना करवाएं कि वह किसी काम को नहीं कर सकता। क्योंकि इससे उनका कॉन्फिडेंस लेवल लूज होता है। जिसका असर रिश्ते पर देखने को मिलता है। अक्सर गुस्से में लोग अपने पार्टनर से ऐसा कह जाते हैं कि तुमसे कुछ नहीं हो पाएगा। यह बात आगे चलकर आपके रिश्ते पर भी भारी पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews