Relationship Tips: इन चीजों को सोशल मीडिया पर न करें शेयर, रिश्ते में आ सकती है दरार

सोशल मीडिया के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर करना आजकल बहुत सामान्य हो गया है, लेकिन कपल्स अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं जो उनके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकती हैं।
Relationship Tips: इन चीजों को सोशल मीडिया पर न करें शेयर, रिश्ते में आ सकती है दरार

Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में प्यार और भरोसा होना बेहद आवश्यक है। इसके अलावा, रिश्ते में बहुत सारी चीज ऐसी होती है जोकि बेहद जरूरी होती है। जिनके बारे में हर किसी को नहीं पता होता, लेकिन इसके बारे में जानना इंसान के लिए अति आवश्यक होता है। किसी भी रिश्ते में प्यार विश्वास और अपनापन होना बेहद जरूरी है। अगर आप किसी की केयर करते हैं, उसे प्रेम करते हैं तो आपको उस अपेक्षाएं नहीं होनी चाहिए। यही प्यार का असली मतलब होता है। हालांकि, प्यार का एहसास हर किसी के लिए अलग-अलग होता है। किसी के लिए यह पूरी दुनिया होती है, तो किसी के लिए यह एक धोखा होता है। वैसे भी इन दिनों रिलेशनशिप में लंबा चलाने के लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे को समझना पड़ता है। वहीं, जब बात शादी की आती है, तो अरेंज मैरिज के दौरान काफी कुछ दिक्कतें आती है, जिस कारण तालाक तक की नौबत भी चली आती है। इसके बहुत सारे वजह हो सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर करना आजकल बहुत सामान्य हो गया है, लेकिन कपल्स अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं जो उनके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकती हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको पार्टनर से जुड़ी ये बातें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

न करें शेयर

  • रिलेशनशिप में आने के बाद अपने दोस्तों के साथ प्राइवेट तस्वीरें शेयर करना कई बार मुसीबत बन सकता है। प्राइवेट तस्वीरें दोस्तों के साथ शेयर करने से आपकी और आपके पार्टनर की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। कई बार ये तस्वीरें रिश्तेदारों या पहचान वालों के पास पहुंच सकती हैं। इससे आपके और आपके परिवार की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे चीजें लीक होने की भी संभावना होती है। कुछ लोग प्राइवेट तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रिलेशनशिप के दौरान फेसबुक या स्नैपचैट पर अपनी लाइव लोकेशन भेजना मुसीबत का कारण बन सकता है। कई बार आपकी लाइव लोकेशन आपके परिवार वालों तक पहुंच जाती है, जिससे आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है। यदि कोई अजनबी या गलत इरादे वाला व्यक्ति आपकी लोकेशन जान जाता है, तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • रिलेशनशिप में रहते हुए अपनी पर्सनल चैट के स्क्रीनशॉट दोस्तों के साथ शेयर करना कई बार खतरे से कम नहीं होता है। एक बार जब पर्सनल चैट का स्क्रीनशॉट दोस्तों के पास पहुँच जाता है, तो इसे लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। यह स्क्रीनशॉट अन्य लोगों के पास भी पहुंच सकता है, जिससे आपके और पार्टनर की इज्जत पर असर पड़ता है। साथ ही रिश्ता कमजोर हो जाता है।
  • रिलेशनशिप की सालगिरह को सेलिब्रेट करना एक खास मौका होता है, लेकिन इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करना कभी-कभी जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, अगर आपके पार्टनर को यह पसंद नहीं आता कि आप निजी पलों को सार्वजनिक करें, तो इससे रिश्ते में तनाव और दरार आ सकती है।
  • अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात सोशल मीडिया पर पोस्ट करना जैसे कि डेट्स, गिफ्ट्स और व्यक्तिगत पल आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है और आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews