
Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में लॉयल्टी, प्यार और विश्वास का होना बेहद जरूरी है। इसी बुनियाद पर कोई भी रिश्ता टिका होता है। ऐसे में कई बार लड़कों का अपनी फीमेल पार्टनर के प्रति आकर्षण कम हो जाता है। जिसकी कुछ वजह ही होती है और वह आपसे कट-कट कर रहने लगते हैं। हालांकि, वह खुलकर नहीं बोल पाते कि वह आपसे ब्रेकअप करना चाहते हैं, लेकिन उनकी आदतों से आप इस बात का पता लगा सकते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका बॉयफ्रेंड भी आपसे ब्रेकअप तो नहीं करना चाहता। अगर ऐसा है तो आप उसे समय रहते बचा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

ऐसे लगाएं पता
- अक्सर किसी भी रिश्ते की शुरुआत में दोनों ही पार्टनर एक-दूसरे से काफी ज्यादा बातचीत करने लगते हैं। इस दौरान वह अपनी सारी बातें एक-दूसरे को बता देते हैं, लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे ब्रेकअप करना चाहता है, तो वह धीरे-धीरे समय के साथ उसके लहजे में बदलाव करने लगेगा। अगर आपका पार्टनर बात करने का तरीका बदल रहा है, वह आपसे चिढ़कर बातें करता हो या फिर आपका फोन करना उन्हें पसंद नहीं आता हो, तो आप समझ सकती हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे ब्रेकअप करना चाहता है।
- जैसा कि हम सभी जानते हैं रिलेशनशिप की शुरुआत में बातचीत काफी ज्यादा होती है जोकि एक तरीके से आदत बन जाती है, लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड धीरे-धीरे बातचीत करना कम कर दें। आपको दिनभर में जो 10 बार फोन करता था, अब वह एक या दो बार कर रहा हो, तो आपको फौरन यह समझ लेना चाहिए कि वह आपसे दूरी बनाना चाहता है। कोशिश करें ऐसे समय पर अपने रिश्ते को संभालने के लिए उसे इस बारे में उनसे बात करें। हो सकता है इसके पीछे कोई वजह हो, जिससे आप दोनों मिलकर सॉल्व कर सकते हैं।
- अगर आपका पार्टनर आपकी कोई भी बात में इंटरेस्ट ना लेता हो। आप कहां जा रही हैं, क्या खा रही हैं, किसके साथ हैं। अगर आपको इन सब चीजों से आपके बॉयफ्रेंड को कोई फर्क ना पड़ता हो, तो समझ लीजिए कि वह आपसे बस मतलब के लिए जुड़ा है। वह आपसे ब्रेकअप करना चाहता है, इसलिए वह आपकी किसी भी चीज में रुचि नहीं रखता।
- अगर पहले आपका बॉयफ्रेंड आपसे बहुत अच्छे तरीके से बात करता था, लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ वह आपके साथ अच्छा व्यवहार करना बंद कर दें या फिर चिड़चिड़ा कर बात करता हो, तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि वह आपसे ब्रेकअप करना चाहता है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

