Relationship Tips: किसी की बातों से पहुंचता है दिल को ठेस, इन 5 तरीकों से करें डील

आज के आर्टिकल में हम आपको यदि आपको कोई ठेस पहुंचा रहा है, तो आपको वैसे लोगों को कैसे डील करना है इस बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे। आइए जानते हैं यहां...
Relationship Tips: किसी की बातों से पहुंचता है दिल को ठेस, इन 5 तरीकों से करें डील

Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में प्यार और विश्वास का होना बेहद जरूरी है। जिस रिश्ते में इन सब चीजों की कमी होती है, वह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाता। कई बार ऐसा होता है कि रिश्ते में पार्टनर्स एक-दूसरे से कुछ ऐसी बात कह देते हैं, जिसकी हमें सामने वाले से उम्मीद नहीं होती या फिर कई बार ऐसा भी होता है कि कोई हमारी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर पाता, तो हम उससे तुरंत ऑफेंड हो जाते हैं। यानी कि हमें उसकी बातों का बुरा लगने लगता है और वह बातें हमारे दिल को या मन को ठेस पहुंचती है। ऐसी स्थिति में वह इंसान मानसिक रूप से बीमार होने भी लगता है। ऐसे में पार्टनर की कहानी कुछ बातों से चेहरा उतर जाता है। हालांकि, यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होती। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसी स्थिति मेंटल हेल्थ, प्रोडक्टिविटी, रिश्ते और ओवरऑल वेलबीइंग पर नेगेटिव प्रभाव डालता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको यदि आपको कोई ठेस पहुंचा रहा है, तो आपको वैसे लोगों को कैसे डील करना है इस बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे। आइए जानते हैं यहां…

ऐसे करें डील

  • स्वीकार करना
  • इग्नोर करना
  • मजाक की तरह लेना
  • गुस्सा करना
  • बदले में वैसे ही व्यवहार करना

साइकोलॉजी टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब लोग किसी अपमानजनक या बुरी बात का सामना करते हैं, तो वे आमतौर पर पांच तरीकों से प्रतिक्रिया देते हैं। दरअसल, किसी भी स्थिति में बदले में वैसा ही व्यवहार करना हमारे अपने लिए हानिकारक साबित होता है। चाहे सामने वाला कितना भी टॉक्सिक हो या कितनी ही अपमानजनक बातें कहे, बदले में उसी तरह का व्यवहार करना खुद के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

अपनाएं ये ट्रिक्स

  • जब कोई करीबी शख्स या शुभचिंतक कुछ कहता है, तो उसके पीछे अक्सर हमारे भले की ही भावना होती है। ऐसे में रचनात्मक आलोचना को स्वीकार करना और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना रिश्तों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है।
  • जब अपमानजनक या ऑफेंसिव टिप्पणी करने वाला व्यक्ति आपके करीबी प्रोफेशनल या पर्सनल रिश्ते में नहीं है, तो उस टिप्पणी को इग्नोर करना ही अक्सर सबसे बेहतर तरीका होता है। इससे स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews