भीषण गर्मी में भी खिलेगा गुलाब! जानिए पौधे को बचाने की असरदार ट्रिक्स

तपती गर्मी में जब सब मुरझा जाते हैं, तब भी गुलाब को जिंदा और खिला रखा जा सकता है। अगर आपके घर की बालकनी या गार्डन में गुलाब का पौधा है, तो इस गर्मी में भी आप उसे चमकता हुआ देख सकते हैं। बस अपनाने होंगे ये 4 स्मार्ट गार्डनिंग ट्रिक्स।
Rose Plant

मई का महीना खत्म होने की कगार पर है, लेकिन गर्मी का पारा थमने का नाम नहीं ले रहा। दिन चढ़ते ही जैसे आसमान से आग बरसने लगती है। इंसान तो फिर भी कूलर और एसी में राहत ढूंढ लेते हैं, लेकिन घर की बालकनी या बगीचे में खड़े मासूम पौधे इस झुलसती गर्मी में चुपचाप तपिश झेलते रहते हैं।

खासकर गुलाब का पौधा (Rose Plant Care), जो ठंडी हवा और हल्की धूप में खिलता है, इस मौसम में धीरे-धीरे मुरझाने लगता है। कई बार पूरी देखभाल के बाद भी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, फूल गिरने लगते हैं और पौधा सूखने की कगार पर पहुंच जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने गुलाब को बचाना चाहते हैं, तो उसे गर्मी से राहत देने के लिए कुछ खास ट्रिक्स ज़रूर अपनाएं।

गर्मियों में गुलाब की देखभाल क्यों है मुश्किल?

गुलाब का पौधा ठंडे या हल्के मौसम में ज्यादा खुश रहता है। लेकिन जब पारा 45 डिग्री के पार चला जाता है, तो उसकी पत्तियां झुलसने लगती हैं, फूल मुरझा जाते हैं और पौधा सूखने लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है तेज धूप, पानी की कमी और मिट्टी में नमी न रहना। पर अगर थोड़ी समझदारी से काम लिया जाए, तो इसी गर्मी में भी आपका गुलाब खिलखिलाता रहेगा।

पानी देने का सही तरीका

गर्मियों में लोग सोचते हैं कि बार-बार पानी देना जरूरी है, लेकिन ये पौधे को फायदा नहीं, नुकसान देता है। गुलाब को दिन में सिर्फ एक बार, वो भी सुबह जल्दी या शाम को, पानी दें। दोपहर के तेज धूप में पानी देने से जड़ें पक सकती हैं और पौधा मर भी सकता है। कोशिश करें कि मिट्टी हमेशा थोड़ी नम रहे, लेकिन पानी जमा न हो।

मल्चिंग से मिलेगा ठंडक का असर

मल्चिंग यानी पौधे की जड़ों के पास सूखे पत्ते, भूसी या घास डालना। ये एक शानदार तरीका है गर्मी से जड़ों को बचाने का। इससे न सिर्फ नमी बनी रहती है, बल्कि जड़ें तेज धूप से भी बची रहती हैं। मल्चिंग से मिट्टी जल्दी सूखती नहीं और पौधा पूरे दिन फ्रेश बना रहता है।

गमले की सही जगह चुनना है जरूरी

अगर आपका गुलाब गमले में है, तो उसे ऐसी जगह रखें जहां उसे सुबह की हल्की धूप तो मिले, लेकिन दोपहर की तीखी किरणें न पड़ें। बालकनी में या खिड़की के पास हवादार और छांव वाली जगह पर रखें। इससे न सिर्फ पौधा सुरक्षित रहेगा बल्कि गर्मी का झटका भी कम लगेगा।

फर्टिलाइज़र भी हो हल्का

गर्मियों में पौधे की ग्रोथ वैसे भी धीमी होती है, इसलिए ज्यादा खाद डालना उल्टा असर कर सकता है। जैविक खाद (organic compost) या नीम की खली जैसी हल्की चीजें महीने में एक बार डालें। इससे पौधे को धीरे-धीरे पोषण मिलेगा और वो बिना झुलसे खिलता रहेगा।

 ध्यान रखें ये 3 जरूरी बातें

  • रोज़ रोज़ छेड़छाड़ न करें, पौधे को आराम दें।
  • सूखी पत्तियां समय पर हटाएं ताकि कीड़े न लगें।
  • गुलाब का पौधा जितना सादा, उतना मजबूत, जरूरत से ज़्यादा कुछ भी न करें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews