तपती गर्मी में भी खूब खिलेंगे गुलाब, बस इस होममेड लिक्विड खाद का करें इस्तेमाल, ऐसे करें तैयार

Rose Plant Care: अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपके गुलाब के फूल बड़े, लाल-गुलाबी और चमकदार खिलें, तो अप्रैल से पहले यह देसी तरकीब जरूर आजमाएं। बाजार में मिलने वाले महंगे फर्टिलाइजर की जगह आप होममेड लिक्विड खाद से अपने गुलाब के पौधों को भरपूर पोषण दे सकते हैं।
Rose Plant

Rose Plant Care: बदलते मौसम में पौधों की देखभाल करना भी चुनौती बनकर उभरता है। अब गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में पौधों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तपती गर्मी और गर्म गर्म हवा के कारण पौधों को काफ़ी नुक़सान पहुँचता है। इस मौसम में पौधों को दोगुना देखभाल की आवश्यकता होती है क्योंकि, गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूख जाती है।

अब अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है, अगर आप चाहते हैं कि अप्रैल के पूल में आपका गुलाब का पौधा हरा भरा रहे और उसमे बड़े बड़े गुलाब के फूल खिले, ऐसे में पौधों की देखभाल के लिए कुछ ज़रूरी टिप्स आपको जान लेना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपकी गुलाब ही पौधे अप्रैल के बाद बड़े बड़े, रंग बिरंगे और ख़ूबसूरत फूलों से लदे रहें, तो उन्हें सही पोषण देना बेहद ज़रूरी है।

कैसे करें गुलाब के पौधे की देखभाल (Rose Plant Care)

वैसे तो बाज़ार में तमाम प्रकार के फर्टिलाइजर पाए जाते हैं, लेकिन इन फर्टिलाइजर में तमाम प्रकार के कैमिकल भी पाए जाते हैं, ऐसे में इनका इस्तेमाल करना कहीं न कहीं पौधों के लिए सुरक्षित साबित नहीं होता है। ऐसे में अगर आप बाज़ार की फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो घर पर ही बहुत ही आसानी से प्राकृतिक असरदार लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं। चलिए फर्टिलाइजर को बनाने की पूरी प्रक्रिया समझ लेते हैं।

ऐसे बनाएँ गुलाब के पौधों के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर?

  • इस होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर को बनाने के लिए सबसे पहले दो लीटर पानी में दही, हल्दी और गुड़ को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अगर आपके पास गाय का गोबर उपलब्ध है तो यह और भी अच्छी बात है आप इसे भी, इस मिश्रण में मिला सकते हैं।
  • अब इस मिश्रण को कम से कम 12 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि यह अच्छी तरह से तैयार हो सके और सारे पोषक तत्व इसमें समा सके।
  • अब आपका लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो चुका है। इसे हफ़्ते में दो बार गुलाब के पौधों में डालें , लड़का आपको कुछ ही दिनों में नज़र आने लगेगा।

गुलाब के पौधों में कैसे डालें लिक्विड फर्टिलाइजर?

  • फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से पहले पौधों के आस पास की मिट्टी को हल्का हल्का खोद लें।
  • इसके बाद तैयार किए गए लिक्विड फर्टिलाइजर को मिट्टी में अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपको इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल एक ही बार में ज़्यादा नहीं करना है।आप हफ़्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं वो भी कम मात्रा में।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews